जम्मू-कश्मीर के पुंछ में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, एंटी टेरर ऑपरेशन में लश्कर कमांडर समेत 4 घुसपैठिए ढेर

जम्मू-कश्मीर के पुंछ में LoC के करीब जबरदस्त धमाका हुआ है। कृष्णा घाटी सेक्टर में जीरो लाइन के पास नंगी टेकरी इलाके में हुए इस धमाके में घुसपैठ की कोशिश कर रहे 4 आतंकवादियों की मौत हो गई है।

 
Follow :
जम्मू-कश्मीर के पुंछ में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, एंटी टेरर ऑपरेशन में लश्कर कमांडर समेत 4 घुसपैठिए ढेर | Image: सांकेतिक

जम्मू-कश्मीर के पुंछ में LoC के करीब जबरदस्त धमाका हुआ है। कृष्णा घाटी सेक्टर में जीरो लाइन के पास नंगी टेकरी इलाके में हुए इस धमाके में घुसपैठ की कोशिश कर रहे 4 आतंकवादियों की मौत हो गई है। मारे गए लोगों में एक टॉप लश्कर-ए-तैयबा कमांडर भी शामिल है। इन आतंकवादियों की पहचान पुंछ जिले (POJK) की हाजीरा तहसील के मंडला और मदारपुर के रहने वालों के तौर पर हुई है। इनकी पहचान मोहम्मद इश्तियाक, टॉप LeT कमांडर मोहम्मद फैजान, मोहम्मद वकास और मोहम्मद आसिम के रूप में की गई है।

बताया जा रहा है कि ये धमाका एंटी-इनफिल्ट्रेशन ग्रिड के तहत लगाई गई माइंस फटने से हुआ, जिससे घुसपैठिए मौके पर ही मारे गए। धमाके के बाद सुरक्षा बलों ने पूरे सेक्टर में अलर्ट जारी कर दिया है और किसी भी घुसपैठ को रोकने के लिए सीमा पर चौकसी बढ़ा दी है।

घुसपैठ रोकने के लिए बिछाई गई हैं बारूदी सुरंगें

एलओसी के अग्रिम क्षेत्रों में घुसपैठ रोकने के लिए सुरक्षा व्यवस्था के तहत कई हिस्सों में बारूदी सुरंगें बिछाई गई हैं। इनका उद्देश्य सीमा पार से भारतीय क्षेत्र में घुसपैठ की कोशिशों को नाकाम करना है। नियंत्रण रेखा के संवेदनशील इलाकों में सुरक्षा बल लगातार निगरानी रखते हैं, ताकि आतंकियों की किसी भी संदिग्ध गतिविधि का समय रहते पता लगाया जा सके।

नंगी टेकरी क्षेत्र में हुआ यह विस्फोट भी एलओसी के पास मौजूद बारूदी सुरंगों वाले क्षेत्र में घुसपैठ की कोशिश से जुड़ा बताया जा रहा है। रिपोर्ट के अनुसार, आतंकियों का समूह इसी रास्ते से भारतीय क्षेत्र में दाखिल होने का प्रयास कर रहा था, लेकिन बारूदी सुरंगों की चपेट में आने से उसकी कोशिश नाकाम हो गई।

पुंछ जिले का कृष्णा घाटी सेक्टर सामरिक दृष्टि से संवेदनशील है। यहां एलओसी पर सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखना सुरक्षा बलों के लिए महत्वपूर्ण चुनौती रहती है। घटना के बाद सीमावर्ती क्षेत्र में सतर्कता और निगरानी पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

इसे भी पढ़ें- लिव इन, लाश और लिपस्टिक के निशान...कैफे मालिक शिवा की हत्या में मॉडल श्रद्धा पर FIR, फ्लैट से मिली शक्तिवर्धक दवाइयां और फोन से मौलानाओं के नंबर
 

Published By : Ankur Shrivastava

पब्लिश्ड 12 October 2026 at 21:00 IST