BREAKING: जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा में एनकाउंटर, सुरक्षाबलों ने 2 आतंकी मार गिराए, ऑपरेशन 'पिंपल' जारी
Jammu-Kashmir news: जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच एनकाउंटर हुई है। सेना ने एक बयान में बताया कि ऑपरेशन पिंपल के तहत चलाए गए इस अभियान में दो आतंकी ढेर हो गए। इलाके में सर्च ऑपरेशन अभी भी जारी है।
- भारत
- 2 min read
Jammu- Kashmir news: जम्मू-कश्मीर से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। ऑपरेशन पिंपल के तहत सुरक्षाबलों के हाथ बड़ी कामयाबी लगी। सेना ने दो आतंकियों को मार गिराया है। वहीं, घुसपैठ की कोशिश भी नाकाम कर दी गई। इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी है।
दरअसल, खुफिया एजेंसियों से सुरक्षाबलों को आतंकियों की घुसपैठ की विशेष सूचना मिली थी, जिसके आधार पर एक संयुक्त अभियान चलाया गया। यह मुठभेड़ कुपवाड़ा के केरन सेक्टर में हुई।
भारतीय सेना की चिनार कॉर्प्स ने एक्स पर पोस्ट के जरिए इसकी जानकारी दी। पोस्ट में बताया गया, “7 नवंबर 2025 को घुसपैठ की कोशिश के संबंध में एजेंसियों से मिली विशिष्ट खुफिया जानकारी के आधार पर, कुपवाड़ा के केरन सेक्टर में एक संयुक्त अभियान शुरू किया गया। सतर्क सैनिकों ने संदिग्ध गतिविधि देखी और उन्हें चुनौती दी, जिसके परिणामस्वरूप आतंकवादियों ने अंधाधुंध गोलीबारी शुरू कर दी। संपर्क स्थापित हुआ और आतंकवादियों को घेर लिया गया।”
थोड़ी देर बाद अभियान को लेकर दिए गए अपडेट में बताया कि कुपवाड़ा में ऑपरेशन पिंपल के तहत चल रहे अभियान में अब तक दो आतंकियों को मार गिराया गया है। इलाके की तलाशी अभी भी जारी है।
इससे पहले इसी महीने किश्तवाड़ में भी आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ हुई थी। यह एनकाउंटर किश्तवाड़ जिले के छत्रू इलाके में हुआ था, जिसमें एक जवान घायल भी हुए थे।
Published By : Ruchi Mehra
पब्लिश्ड 8 November 2025 at 08:35 IST