अपडेटेड 29 January 2026 at 14:40 IST

Rule Change: 1 फरवरी से बढ़ेंगे LPG के दाम? जानिए अगले महीने होने वाले 5 बड़े बदलाव, जिसका आपकी जेब पर पड़ेगा सीधा असर

1 फरवरी 2026 से LPG सिलेंडर के दाम में बदलाव हो सकता है। वहीं, सिगरेट-पान मसाला पर भी भारी टैक्स असर दिखेगा, जानें और क्या-क्या बड़े बदलाव होने जा रहे हैं। क्योंकि इन बदलावों से आम आदमी की जेब पर असर पड़ेगा।

Follow :  
×

Share


1 फरवरी 2026 से लागू होंगे ये बड़े बदलाव | Image: AI

1 February 2026 Changes: फरवरी का महीना कई अहम बदलाव लेकर आ रहा है। जी हां, 1 फरवरी 2026 को आम बजट पेश होने जा रहा है, साथ ही हर महीने होने वाले बदलाव के तहत LPG कीमतों से लेकर टैक्स और FASTag नियम तक में संशोधन प्रभावी होंगे। इन नए बदलावों का असर सीधे आम लोगों की जेब पर पड़ने वाला है। ऐसे में आइए जानते हैं, आने वाले 1 फरवरी 2026 से क्या क्या नए नियम और बदलाव लागू होने वाले हैं। 

LPG और ईंधन कीमतों में बदलाव

हर महीने की पहली तारीख को ऑयल मार्केटिंग कंपनियां घरेलू और कमर्शियल LPG सिलेंडर की नई कीमतें जारी करती हैं। 1 फरवरी को भी ऐसा होगा। चूंकि यह बजट का दिन है, इसलिए सबकी नजर इन कीमतों पर टिकी रहेगी। जनवरी में कमर्शियल सिलेंडर महंगा हुआ था। एक बार फिर रसोई गैस के दामों में उतार-चढ़ाव की संभावना है। इसके साथ ही CNG, PNG और एविएशन टर्बाइन फ्यूल (ATF) की कीमतें भी अपडेट होंगी, जो हवाई यात्रा के खर्च को प्रभावित कर सकती हैं।

तंबाकू उत्पादों पर 'सिन टैक्स' बढ़ेगा

सरकार ने तंबाकू उत्पादों, पान मसाला और सिगरेट पर अतिरिक्त टैक्स लगाने का फैसला किया है। GST के अलावा स्वास्थ्य और राष्ट्रीय सुरक्षा कर भी लगाया जाएगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक, तंबाकू उत्पादों पर भारी GST लगेगे, जबकि बीड़ी पर 18 प्रतिशत टैक्स रहेगा। इससे सिगरेट और पान मसाला की कीमतें बढ़ेंगी। यह कदम सार्वजनिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने और राजस्व बढ़ाने के उद्देश्य से उठाया गया है। ऐसे में तंबाकू के शौकीनों को बड़ा झटका लग सकता है।

FASTag यूजर्स को मिलेगी बड़ी राहत

NHAI ने 1 फरवरी से कार, जीप और वैन के लिए नए FASTag जारी करने में Know Your Vehicle (KYV) प्रक्रिया खत्म कर दी है। अब वेरिफिकेशन पहले ही VAHAN डेटाबेस के जरिए हो जाएगा। इससे यूजर्स को बार-बार दस्तावेज अपलोड करने की परेशानी नहीं होगी। पुराने FASTag पर भी रूटीन KYV नहीं होगा। यह बदलाव टोल प्लाजा पर यात्रा को आसान बनाने में मदद करेगा। 

जमीन रजिस्ट्री प्रक्रिया में बड़ा बदलाव

1 फरवरी से जमीन और प्रॉपर्टी की खरीद फरोख्त में आधार वेरिफिकेशन अनिवार्य कर दिया गया है। अब रजिस्ट्री के समय सिर्फ खरीदार और विक्रेता ही नहीं, बल्कि गवाहों का भी आधार वेरिफिकेशन मौके पर ही किया जाएगा। वहीं सभी उप निबंधक कार्यालयों में बायोमेट्रिक मशीनें लगा दी गई है, जिन्हें UIDAI के सर्वर से जोड़ा गया है। जैसे ही पक्षकार अंगूठा लगाएंगे, पहचान की तुरंत पुष्टि होगी। पहचान सही होने पर ही रजिस्ट्री की प्रक्रिया आगे बढ़ेगी। वहीं फर्जी आधार कार्ड के जरिए जमीन बेचने जैसी घटनाओं पर इससे रोक लगेगी।

OTP और फेस ऑथेंटिकेशन की सुविधा

अगर बुजुर्ग या किसी व्यक्ति के फिंगरप्रिंट मैच नहीं होते, तो उनके लिए फेस ऑथेंटिकेशन की सुविधा दी जाएगी। जरूरत पड़ने पर आधार से जुड़े मोबाइल नंबर पर ओटीपी के जरिए भी वेरिफिकेशन किया जा सकेगा। इन बदलावों से बेनामी संपत्तियों की रजिस्ट्री पर लगाम लगेगी, फर्जी गवाहों की पहचान दर्ज होगी और भविष्य में कानूनी विवादों की संभावना कम होगी। 

यह भी पढ़ें: पंचतत्व में विलीन हुए अजित पवार, बेटे जय और पार्थ ने दी मुखाग्नि

Published By : Sujeet Kumar

पब्लिश्ड 29 January 2026 at 14:23 IST