अपडेटेड 11 September 2025 at 18:10 IST
Virat Kohli: जब विराट कोहली और अनुष्का शर्मा को न्यूजीलैंड के कैफे से बाहर निकाल दिया... क्या है वो पूरा वाक्या
Virat Kohli-Anushka Sharma: विराट कोहली और अनुष्का शर्मा भारत के सबसे पसंदीदा सेलिब्रिटी कपल में से एक हैं। उनके बारे में एक नया खुलासा हुआ है। भारतीय महिला क्रिकेटर जेमिमा रोड्रिग्स ने बताया कि कैसे उन्होंने एक बार न्यूजीलैंड के एक कैफे में इस कपल से लगभग चार घंटे तक बात की थी, लेकिन फिर कैफे के कर्मचारियों ने उन्हें बाहर निकाल दिया।
जेमिमा ने उस समय को याद किया जब वह और उनकी टीम की साथी स्मृति मंधाना बल्लेबाजी पर सलाह लेने के लिए विराट से मिलना चाहती थीं।
Image: Instagram/@anushkasharmaमैशेबल इंडिया से बात करते हुए जेमिमा ने कहा कि उन्होंने विराट और अनुष्का को उस होटल के एक कैफे में इनवाइट किया जहां उस समय पुरुष और महिला दोनों टीमें ठहरी हुई थीं।
Image: instagramAdvertisement
अनुष्का भी विराट के साथ कैफे में आई थीं। विराट ने उन्हें यह कहकर उनका उत्साह बढ़ाया कि उनमें भारत और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर महिला क्रिकेट को बदलने की क्षमता है।
Image: Xजेमिमा ने बताया कि उन्होंने (विराट ने) स्मृति और मुझसे कहा कि ‘तुम दोनों में महिला क्रिकेट को बदलने की ताकत है, और मैं ऐसा होते हुए देख सकता हूं।’
Image: Instagram/@anushkasharmaAdvertisement
जेमिमा ने यह भी याद किया कि उनकी बातचीत जल्द ही क्रिकेट से हटकर निजी जिंदगी से जुड़ी दूसरी बातों पर आ गई और उनकी बातचीत लगभग चार घंटे तक चली।
Image: Instagramउन्होंने कहा, "ऐसा लगा जैसे कुछ पुराने बिछड़े हुए दोस्त मिले हों और बातें कर रहे हों। हम सिर्फ इसलिए रुके क्योंकि कैफे के कर्मचारियों ने हमें बाहर निकाल दिया था।"
Image: X.COMPublished By : Kunal Verma
पब्लिश्ड 11 September 2025 at 18:10 IST