अपडेटेड 7 October 2025 at 17:36 IST

टेढ़ा होने लगा चेहरा, अब ना आंखें बंद होती हैं ना मुंह... चाय पीते-पीते महिला को अचानक क्या हुआ? जानिए ये किस बीमारी के हैं लक्षण

स्कॉटलैंड की रहने वाली करिना व्हाइट ने 8 अगस्त को एक बेटी को जन्म दिया था। 10 दिन बाद ही अचानक चाय पीते-पीते उनका चेहरा टेढा होने लगा। वो घबराकर अस्पताल पहुंची।

Follow :  
×

Share


1/7

डॉक्टरों ने बताया कि उन्हें बेल्स पाल्सी नाम की एक बीमारी है। इसमें चेहरे के एक हिस्से की मांसपेशियां लकवाग्रस्त हो जाती है। यह स्थिति बहुत तकलीफदेह होती है।

Image: Meta AI
2/7

स्टेरॉयड दवाइयों के जरिए 5 दिनों तक उनका इलाज चला, लेकिन परेशानी तब शुरू हुई जब वो अपने घर पहुंची। उनकी आंखें और मुंह ठीक से बंद नहीं हो रहे थे।

Image: Meta AI
Advertisement
3/7

पानी पीतीं तो वो उनके मुंह से बाहर निकल जाता। पानी को मुंह में रोकने के लिए उन्हें होंठ दबाने पड़ते थे। खाना पूरे चेहरे पर लग जाता था।

Image: freepik
4/7

उनकी बाईं आंख बंद नहीं होती थी। वो अपनी आंखों पर टेप लगाकर सोती थी। थोड़ी-थोड़ी देर में उन्हें अपनी उंगलियों से अपनी आंखें बंद करनी पड़ती थी।

Image: AI
Advertisement
5/7

करिना ने एक वीडियो शेयर करके अपना दर्द बयां किया था। उन्होंने कहा था कि एक छोटे बच्चे की जिम्मेदारी और ऊपर से ये बीमारी बहुत तकलीफ दे रही है।

Image: Shutterstock
6/7

अब उनकी स्थिति सुधर रही है। डॉक्टरों का कहना है कि कुछ दिनों में उनकी ये बीमारी पूरी तरह से ठीक हो जाएगी। 

Image: Pexels
Advertisement
7/7

इस बीमारी के लक्षण हैं- चेहरे की कमजोरी, मुस्कुराने में कठिनाई, आंखों का सूखना और बात करने में दिक्कत

Image: Pexels

Published By : Kunal Verma

पब्लिश्ड 7 October 2025 at 17:36 IST