अपडेटेड 7 September 2025 at 20:53 IST
Lunar Eclipse 2025: 82 मिनट तक खून-सा लाल नजर आएगा चांद, इस साल का होगा आखिरी पूर्ण चंद्रग्रहण; जानिए कब देख सकते हैं आप
Lunar Eclipse 2025: आसमान में एक अद्भुत खगोलीय नजारा दिखने वाला है। 7-8 सितंबर की रात चांद खून जैसा लाल हो जाएगा। यह नजारा 82 मिनट तक दिखेगा।
जब चांद आसमान में खून जैसा लाल दिखता है तो इसे ब्लड मून कहा जाता है। यह साल का आखिरी पूर्ण चंद्रग्रहण भी होगा।
Image: Meta AIयह अद्भुत खगोलीय नजारा भारत समेत एशिया, यूरोप, अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया में दिखाई पड़ेगा। भारत में यह सबसे साफ दिखेगा।
Image: Meta AIAdvertisement
पूर्ण चंद्रग्रहण के दौरान पृथ्वी, सूर्य और चांद के बीच आ जाती है। इससे चांद तक सूर्य की सीधी रोशनी नहीं पहुंच पाती।
Image: Meta AIधरती के वायुमंडल से टकराकर और छानकर ये किरणें चांद तक पहुंचती है। इसमें छोटी तरंग वाली रोशनी बिखर जाती है।
Image: Meta AIAdvertisement
लंबी तरंग वाली रोशनी यानी लाल और नारंगी रोशनी चांद तक पहुंचती है, जिससे चांद में लालिमा नजर आती है।
Image: Meta AIभारत में 7 सितंबर की रात 9.58 बजे से शुरू होकर 8 सितंबर को सुबह 1.25 बजे तक ग्रहण दिखेगा।
Image: Meta AIAdvertisement
ब्लड मून रात 11 बजे से 12.22 बजे तक अपने पीक पर होगा। यानी 82 मिनट तक ब्लड मून नजर आएगा।
Image: Meta AIदिल्ली, मुंबई, कोलकाता, लखनऊ, पुणे, हैदराबाद और चंडीगढ़ में रहने वाले लोग इस अद्भुत नजारे को देख सकते हैं।
Image: Meta AIPublished By : Kunal Verma
पब्लिश्ड 31 August 2025 at 07:05 IST