अपडेटेड 2 February 2026 at 19:45 IST
OTT Release February 2026: 'किस किस को प्यार करूं' से लेकर 'द राजा साब' तक, फरवरी के पहले हफ्ते ऑनलाइन देखें ये फिल्में
February OTT Release 2026: अगर आप घर बैठे नई फिल्में और वेब सीरीज देखने के शौकीन हैं, तो फरवरी का पहला हफ्ता आपके लिए काफी खास रहने वाला है। पार्टनर हो या फैमिली, यह फिल्में आप एन्जॉय कर सकते हैं।
OTT Release In February 2026 List: जनवरी का महीना एंटरटेनमेंट के लिहाज से काफी धमाकेदार रहा। सिनेमाघरों में जहां ‘बॉर्डर 2’ और ‘मर्दानी 3’ ने शानदार कमाई के साथ दर्शकों का दिल जीता, वहीं ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर भी कई जबरदस्त फिल्में और वेब सीरीज रिलीज हुईं। अब फरवरी का पहला हफ्ता शुरू हो चुका है और इस हफ्ते भी ओटीटी पर एक्शन, रोमांस, हॉरर और कॉमेडी का तड़का लगने वाला है। तो चलिए जानते हैं फरवरी के पहले हफ्ते में कौन-कौन सी फिल्में और सीरीज ऑनलाइन स्ट्रीम होंगी।
फिल्म ‘द राजा साब’
प्रभास स्टारर फिल्म ‘द राजा साब’ 9 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। अब यह फिल्म ओटीटी पर आने के लिए तैयार है। यह एक हॉरर-कॉमेडी फिल्म है, जिसे दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिला था।
स्ट्रीमिंग डेट: 6 फरवरी 2026
प्लेटफॉर्म: जियो हॉटस्टार
किस किस प्यार करूं 2
कपिल शर्मा की कॉमेडी फिल्म ‘किस किस प्यार करूं 2’ भी इस हफ्ते ओटीटी पर दस्तक दे सकती है। यह फिल्म दिसंबर में थिएटर्स में रिलीज हुई थी और अब घर बैठे देखने का मौका मिलेगा।
संभावित स्ट्रीमिंग डेट: 6 फरवरी 2026
प्लेटफॉर्म: जियो हॉटस्टार
डेथ व्हिस्परर 3
हॉरर फिल्मों के शौकीनों के लिए खुशखबरी है। थाई हॉरर फिल्म ‘डेथ व्हिस्परर 3’ इस हफ्ते ओटीटी पर रिलीज होगी।
यह फिल्म अक्टूबर 2025 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी।
स्ट्रीमिंग डेट: 4 फरवरी 2026
प्लेटफॉर्म: नेटफ्लिक्स
फिल्म ‘पराशक्ति’
साउथ सुपरस्टार शिवकार्तिकेयन की फिल्म ‘पराशक्ति’ भी फरवरी में डिजिटल रिलीज के लिए तैयार है। यह फिल्म 10 जनवरी 2026 को थिएटर्स में आई थी।
स्ट्रीमिंग डेट: 7 फरवरी 2026
प्लेटफॉर्म: जी5
Published By : Samridhi Breja
पब्लिश्ड 2 February 2026 at 19:45 IST