अपडेटेड 6 November 2024 at 14:27 IST

कपिल शर्मा शो में पत्नी से फ्लर्ट करते हुए नारायण मूर्ति ने क्या कह दिया? सुधा बोलीं- तब जवान थे ना

Narayana Murthy: नेटफ्लिक्स के शो ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ में इंफोसिस के संस्थापक नारायण मूर्ति अपनी पत्नी सुधा मूर्ति के साथ फ्लर्ट करते नजर आए,

नारायण मूर्ति और सुधा मूर्ति | Image: X

Narayana Murthy: नेटफ्लिक्स के शो ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ (The Great Indian Kapil Show) में इस हफ्ते दो दो मशहूर भारतीय उद्यमियों का स्वागत होने वाला है। मेकर्स ने इस एपिसोड का एक प्रोमो भी जारी कर दिया है जिसमें इंफोसिस के संस्थापक नारायण मूर्ति को अपनी पत्नी सुधा मूर्ति (Sudha Murthy) के साथ फ्लर्ट करते देखा जा सकता है।

होस्ट कपिल शर्मा ने अपने कॉमेडी शो ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ में इस वीकेंड इंफोसिस के संस्थापक नारायण मूर्ति, उनकी लेखिका पत्नी सुधा मूर्ति और जोमैटो के संस्थापक दीपिंदर गोयल (Deepinder Goyal) और उनकी पत्नी ग्रेसिया (Grecia) को इनवाइट किया। सामने आए प्रोमो में दोनों कपल को मौज-मस्ती करते देखा जा सकता है।

सुधा को पहली बार देख कैसा था नारायण मूर्ति का रिएक्शन?

सुनील ग्रोवर ने 'सॉफ्टवेयर' के प्रति मूर्ति के प्यार का मजाक उड़ाया और कहा कि 'हार्डवेयर' उन्हें हमेशा रैश दे देता है। ये सुनकर सुधा मूर्ति ने अपना माथा पकड़ लिया। फिर कपिल ने नारायण मूर्ति से पूछा कि जब उन्होंने पहली बार सुधा को देखा था तो उनका कैसा रिएक्शन था। फिर मंच के नीचे से तेज आवाज आती है जिसे सुन कपिल कहते हैं- अरे। तभी सुधा मजाक करते हुए कहती हैं- बिल्कुल ऐसा ही रिएक्शन था उनका।

जब नारायण मूर्ति ने किया पत्नी सुधा संग फ्लर्ट 

प्रोमो में सुधा मूर्ति आगे ये भी बताती हैं कि मैं बहुत खराब खाना बनाती हूं। उन्होंने अपने पति की तरफ इशारा करते हुए कहा- ‘मूर्ति साहब का वजन देखिए, क्यों ऐसा है। मेरी कुकिंग का शुक्रिया’। एपिसोड में आगे मिस्टर मूर्ति रोमांटिक होते हुए कहते हैं- 'जब सुधा पहली बार मेरे घर आई थी, तो ऐसा लगा मानो ताजी हवा का झोंका आया हो'। तभी सुधा उन्हें बीच में काटते हुए मजाक करती हैं- ‘जवान थे ना’। 

ये भी पढ़ेंः शारदा सिन्हा सबकी मां थीं... निधन पर क्या बोले बेटे अंशुमन? पटना में एक खास जगह होगा अंतिम संस्कार

Published By : Sakshi Bansal

पब्लिश्ड 6 November 2024 at 13:17 IST