अपडेटेड 20 February 2026 at 11:42 IST

OTT Watchlist On Weekend: सस्पेंस और थ्रिलर के हैं फैन? जरूर देखें ओटीटी पर ये 7 फिल्में और वेब सीरीज, वीकेंड के लिए है परफेक्ट प्लान

Best Crime And Thriller Movies: अगर आप रोजमर्रा की भागदौड़ से थोड़ा ब्रेक लेकर कुछ रोमांचक और दिमाग घुमा देने वाला देखना चाहते हैं, तो ये 7 फिल्में और वेब सीरीज आपके लिए परफेक्ट हैं। अकेले हों या परिवार के साथ, ये लिस्ट हर तरह के दर्शकों को पसंद आएगी।

ओटीटी वीकेंड प्लान | Image: Social Media

Best Hindi Web Series And Movies For Weekend: हम सभी कामकाज से फ्री होकर वीकेंड पर कोई न कोई प्लान बनाते हैं। ऐसे में हम कई बार घर पर रहकर बिंज वाच भी करना काफी पसंद करते हैं। वहीं अगर आप सस्पेंस और थ्रिलर के दीवाने हैं और वीकेंड पर कुछ धमाकेदार देखने का प्लान बना रहे हैं, तो आपकी तलाश यहां खत्म होती है। ओटीटी पर मौजूद ये 7 शानदार फिल्में और वेब सीरीज आपका वीकेंड बना देंगी। हर कहानी में है जबरदस्त ट्विस्ट, रोमांच और ऐसा सस्पेंस जो आखिर तक आपको बांधे रखेगा। तो चलिए जानते हैं पूरी लिस्ट-

सस्पेंस और थ्रिलर की बेस्ट 7 फिल्में और वेब सीरीज

दृश्यम

एक आम आदमी कैसे अपने परिवार को बचाने के लिए खतरनाक खेल खेलता है, यही इस फिल्म की जान है। कहानी इतनी मजबूत है कि आखिरी सीन तक आप स्क्रीन से नजर नहीं हटा पाएंगे। इस फिल्म में जबरदस्त सस्पेंस और चौंकाने वाला क्लाइमैक्स देखने को मिलेगा। नेटफ्लिक्स पर आप इस फिल्म का पहला पार्ट देख सकते हैं। वहीं इसका दूसरा पार्ट आपको प्राइम पर मिल जाएगा।

अंधाधुन

एक अंधे पियानो प्लेयर की जिंदगी अचानक उस मोड़ पर पहुंच जाती है, जहां कुछ भी वैसा नहीं रहता जैसा दिखता है। इसमें थ्रिल, मिस्ट्री और लगातार आने वाले ट्विस्ट आपका ध्यान खींचकर रखेगा। अंधाधुन को आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं।

स्पेशल OPS

RAW एजेंट की एक सीक्रेट मिशन पर आधारित ये सीरीज आपको हर एपिसोड में रोमांच से भर देगी। यह देशभक्ति, जासूसी और तेज रफ्तार वाली कहानी है। यह आपको प्राइम पर मिल जाएगा।

सेक्रेड गेम्स

मुंबई की अंडरवर्ल्ड की खौफनाक दुनिया और एक पुलिस अफसर की जंग वाली ये सीरीज सस्पेंस और ड्रामा का परफेक्ट कॉम्बिनेशन है। इस शो के दमदार डायलॉग, शानदार एक्टिंग और गहरी कहानी आपको पसंद आएगा। इस शो को आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं।

ए थर्सडे

एक स्कूल टीचर अचानक बच्चों को बंधक बना लेती है। आखिर उसकी मजबूरी क्या है? यही जानने के लिए आपको पूरी फिल्म देखनी होगी। इस सोशल मैसेज के साथ हाई लेवल सस्पेंस भी देखने को मिलेगा। जिओ हॉटस्टार पर इसे देख सकते हैं।

तलाश

एक हादसे की जांच करते हुए पुलिस अफसर ऐसे सच तक पहुंचता है, जिसकी उम्मीद किसी को नहीं होती है। यह मिस्ट्री, इमोशन और शॉकिंग एंडिंग वाली फिल्म आपको पसंद आएगी। यह फिल्म आपको प्राइम पर मिल जाएगा।

ब्रीद

एक पिता अपने बेटे को बचाने के लिए किस हद तक जा सकता है, यही इस सीरीज की सबसे बड़ी ताकत है। इसमें आपको साइकोलॉजिकल थ्रिल और दमदार कहानी देखने को मिलेगा। इसे आप प्राइम पर देख सकते हैं।

 

यह जरूर पढ़ें:  Rashmika-Vijay Wedding: रश्मिका मंदाना संग शादी की खबरों के बीच दुल्हन की तरह सजा विजय देवरकोंडा का घर; VIDEO VIRAL

 

Published By : Samridhi Breja

पब्लिश्ड 20 February 2026 at 11:42 IST