अपडेटेड 19 February 2026 at 14:57 IST

Rashmika-Vijay Wedding: रश्मिका मंदाना संग शादी की खबरों के बीच दुल्हन की तरह सजा विजय देवरकोंडा का घर; VIDEO VIRAL

Rashmika Vijay Marriage Rumours: इंडस्ट्री के टॉप एक्टर्स विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना अपनी निजी जिंदगी को लेकर हमेशा चर्चा में रहते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो रश्मिका-विजय दोनों ही एक-दूसरे को लंबे समय से डेट कर रहे हैं।

Follow : Google News Icon  
rashmika mandanna and vijay deverakonda wedding rumours viral video of home decoration
रश्मिका-विजय की शादी | Image: Social Media

Rashmika Mandanna And Vijay Deverakonda Wedding Rumours: साउथ सुपरस्टार विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना इन दिनों सोशल मीडिया पर जमकर सुर्खियों में हैं। काफी समय से दोनों की शादी की खबरें लगातार सामने आ रही हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह कपल 26 फरवरी 2026 को शादी के बंधन में बंध सकता है। इसी बीच अब विजय देवरकोंडा के घर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर फैंस की एक्साइटमेंट और भी बढ़ गई है।

दुल्हन की तरह सजा विजय देवरकोंडा का घर

वायरल वीडियो में विजय देवरकोंडा का हैदराबाद के जुबली हिल्स स्थित घर बेहद खूबसूरत लाइट्स से सजा नजर आ रहा है। पूरा घर रोशनी से जगमगा रहा है और बाहर टेंट भी लगाया गया है। इसे देखकर साफ लग रहा है कि घर में किसी बड़े और खास मौके की तैयारियां चल रही हैं।

फैंस का मानना है कि यह सजावट विजय और रश्मिका की शादी की तैयारियों का हिस्सा है। घर की रौनक देखकर लोग कयास लगा रहे हैं कि शादी अब बस कुछ ही दिनों की बात है।

सोशल मीडिया पर मचा हंगामा

जैसे ही यह वीडियो सामने आया, सोशल मीडिया पर बधाइयों का सिलसिला शुरू हो गया। लोग दोनों को एडवांस में शादी की शुभकामनाएं देने लगे हैं। हालांकि, अब तक विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना में से किसी ने भी अपनी शादी को लेकर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है।

Advertisement

मुंबई से हैदराबाद पहुंचे विजय और रश्मिका

शादी की खबरों के बीच हाल ही में दोनों को हैदराबाद एयरपोर्ट पर भी स्पॉट किया गया। बताया जा रहा है कि दोनों मुंबई से अलग-अलग हैदराबाद पहुंचे।

इस दौरान रश्मिका सिंपल फ्लोरल कुर्ता सेट में नजर आईं, वहीं विजय का लुक पहले से काफी बदला हुआ दिखा। इन तस्वीरों और वीडियोज के सामने आते ही शादी की चर्चाएं और तेज हो गईं।

Advertisement

वायरल हुए शादी के कार्ड

कुछ दिन पहले विजय और रश्मिका की शादी का इनविटेशन कार्ड भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। खबरों के मुताबिक, दोनों 26 फरवरी 2026 को उदयपुर में एक प्राइवेट सेरेमनी में शादी कर सकते हैं।

बताया जा रहा है कि शादी में सिर्फ परिवार के सदस्य और करीबी दोस्त ही शामिल होंगे। शादी के दौरान मोबाइल फोन और कैमरे ले जाने की अनुमति नहीं होगी। इसके बाद 4 मार्च 2026 को हैदराबाद में एक ग्रैंड रिसेप्शन पार्टी रखी जाएगी।

Uploaded image

इस दिन होगा ग्रैंड रिसेप्शन

रिपोर्ट्स के अनुसार, शादी के बाद 4 मार्च को हैदराबाद के ताज कृष्णा होटल में एक भव्य रिसेप्शन पार्टी आयोजित की जाएगी। इसमें बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की कई बड़ी हस्तियां शामिल हो सकती हैं।

इन फिल्मों में साथ नजर आ चुके हैं विजय-रश्मिका

विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना ने साथ में ‘गीता गोविंदम’ और ‘डियर कॉमरेड’ जैसी सुपरहिट फिल्मों में काम किया है। इन फिल्मों के दौरान ही दोनों की नजदीकियां बढ़ीं और धीरे-धीरे यह दोस्ती प्यार में बदल गई। हालांकि दोनों ने अपने रिश्ते को हमेशा निजी रखा, लेकिन फैंस के बीच यह कपल हमेशा से फेवरेट रहा है।

क्या सच में होने जा रही है शादी?

विजय देवरकोंडा के घर की सजावट, एयरपोर्ट पर स्पॉट होना और वायरल इनविटेशन कार्ड इन सब चीजों को देखकर फैंस को पूरा भरोसा हो गया है कि यह कपल जल्द ही शादी करने वाला है। अब बस सभी को दोनों की तरफ से आधिकारिक ऐलान का इंतजार है।

यह जरूर पढ़ें: Rashmika-Vijay Spotted: शादी की अटकलों के बीच रश्मिका-विजय देवरकोंडा एयरपोर्ट पर हुए स्पॉट, VIDEO VIRAL

Published By : Samridhi Breja

पब्लिश्ड 19 February 2026 at 14:57 IST