अपडेटेड 23 February 2026 at 18:23 IST
'धुरंधर 2' का क्रेज कम कर रहीं ये कहानियां, अब इन दो फिल्मों का बेसब्री से इंतजार कर रहे फैंस; जानिए कब हो रहीं रिलीज
Upcoming Films: रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर 2' 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही हैं। इस फिल्म के साथ यश की 'टॉक्सिक' से लेकर कई और भी फिल्में रिलीज होगीं। आइए बताते हैं कि फैंस और कौन-कौन सी फिल्मों का कर रहे हैं इंतजार।
Upcoming Films: फरवरी और मार्च में रिलीज होने वाली फिल्मों को लेकर दर्शकों के बीच जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। IMDb की रियल टाइम पॉपुलैरिटी लिस्ट के मुताबिक, इन महीनों में रिलीज होने वाली कई बड़ी फिल्में चर्चा में हैं। यह लिस्ट IMDb पर मौजूद फिल्मों और सीरीज के पेजव्यूज के आधार पर तैयार की जाती है, जिससे यह पता चलता है कि दर्शक किन प्रोजेक्ट्स को लेकर सबसे ज्यादा एक्साइटेड हैं। इस बार की लिस्ट में यश की 'टॉक्सिक' से लेकर रणवीर सिंह की 'धुरंधर 2' तक शामिल हैं। आइए आपको बताते हैं कि और कौन सी फिल्में इस लिस्ट का हैं हिस्सा।
'टॉक्सिक' ने मारी बाजी
लिस्ट में पहले नंबर पर यश की एक्शन फिल्म 'टॉक्सिक' है। यह फिल्म 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। गीतू मोहनदास के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में नयनतारा और कियारा आडवाणी भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगी। ट्रेलर रिलीज के बाद से ही फिल्म को जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है और फैंस इसे बड़े पर्दे पर देखने के लिए बेहद एक्साइटेड हैं।
दूसरे नंबर पर 'द केरल स्टोरी 2'
इस लिस्ट में दूसरे स्थान पर कामाख्या नारायण सिंह की फिल्म 'द केरल स्टोरी 2' है। यह फिल्म 27 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। फिल्म में उल्का गुप्ता, ऐश्वर्या ओझा और अदिति भाटिया मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगी। पहले पार्ट की चर्चा के बाद इस सीक्वल को लेकर भी दर्शकों के बीच जिज्ञासा बनी हुई है।
'धुरंधर 2 द रिवेंज' को लेकर भी क्रेज
तीसरे नंबर पर रणवीर सिंह की 'धुरंधर 2 द रिवेंज' शामिल है। फिल्म 19 मार्च को रिलीज होगी और इसका डायरेक्शन आदित्य धर ने किया है। फिल्म में संजय दत्त, अर्जुन रामपाल और यामी गौतम जैसे कलाकार नजर आएंगे। रिपोर्ट के मुताबिक इस फिल्म में यामी गौतम का कैमियो रोल होगा। धुरंधर का पहला पार्ट 5 दिसंबर 2025 को रिलीज हुआ था और बॉक्स ऑफिस पर कई रिकॉर्ड्स बनाए थे। अब इसका सीक्वल भी चर्चा में है।
'थाई किझावी' भी लिस्ट में शामिल
चौथे नंबर पर तमिल कॉमेडी फिल्म 'थाई किझावी' है, जिसे शिवकुमार मुरुगेसन ने डायरेक्ट किया है। फिल्म 27 फरवरी को रिलीज हो रही है।
'यूथ' का भी फैंस कर रहे इंतजार
वहीं, 'यूथ' नाम की तमिल कॉमेडी फैमिली ड्रामा फिल्म भी लिस्ट में शामिल है। यह फिल्म 19 मार्च को रिलीज होगी। इसका निर्देशन प्रदीप देवकुमार, केन करुणास और जोशुआ विलियम्स ने मिलकर किया है। फिल्म में केन करुणास और अनिष्मा अनिल कुमार अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।
Published By : Kirti Soni
पब्लिश्ड 23 February 2026 at 18:23 IST