Vijay-Rashmika Wedding: विजय ने सरेआम किया था रश्मिका के हाथ पर KISS, अब वायरल हो रहा Virosh का रोमांटिक मोमेंट
Vijay Deverakonda- Rashmika Mandanna Wedding: विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना ने अपनी शादी को ऑफिशियल कर दिया है। इस मौके पर कपल का एक पुराना वीडियो फिर से वायरल होने लगा है, जब विजय ने रश्मिका को पब्लिकली हाथों पर किस किया था।
- मनोरंजन समाचार
- 2 min read

Vijay Deverakonda- Rashmika Mandanna Wedding: रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा इन दिनों अपनी शादी को लेकर लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। सोशल मीडिया पर जहां कपल की शादी की चर्चा तेज है, वहीं अब दोनों का एक पुराना वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में विजय ने सबके सामने रश्मिका के हाथ पर किस किया था, जिसे अब फैंस उनके रिश्ते का पहला पब्लिक हिंट मान रहे हैं। आप भी देखिए इस वायरल वीडियो को...
‘द गर्लफ्रेंड’ के सक्सेस इवेंट का वीडियो अब हो रहा वायरल
यह वीडियो अभी का नहीं है, बल्कि रश्मिका मंदाना की फिल्म ‘द गर्लफ्रेंड’ के सक्सेस इवेंट का बताया जा रहा है। इवेंट के दौरान दोनों स्टार्स भीड़ और पैपराजी से घिरे नजर आए थे। उसी दौरान विजय देवरकोंडा ने रश्मिका के हाथ पर किस करके सभी को चौंका दिया था। उस समय यह मोमेंट काफी चर्चा में रहा था, हालांकि दोनों ने अपने रिश्ते को लेकर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया था।
शादी कंफर्म होते ही चर्चा में आया वीडियो
22 फरवरी को विजय और रश्मिका ने एक पोस्ट शेयर कर अपनी शादी का ऐलान कर दिया था। जैसे ही कपल ने अपने रिश्ते को ऑफिशियल तौर पर एक्सेप्ट किया, वैसे ही कपल का पुराना वीडियो दोबारा से वायरल होने लगा। फैंस अब इस क्लिप को उनके प्यार का खुला इजहार बता रहे हैं और सोशल मीडिया पर जमकर बधाइयां दे रहे हैं।
26 फरवरी को लेंगे सात फेरे
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, विजय और रश्मिका 26 फरवरी को शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। कपल शादी के लिए उदयपुर पहुंच चुके हैं। 24 फरवरी को संगीत और मेहंदी की रस्में होंगी, जबकि 25 फरवरी को हल्दी समारोह रखा गया है। अब फैंस को दोनों की वेडिंग फोटोज और वीडियो का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।