Toxic Box Office Collection: 4 दिन में ही टॉक्सिक का बज गया बाजा, जानिए यश की फिल्म ने अब तक कितने कमाए
Toxic Box Office Collection: टॉक्सिक फिल्म अपने कंटेंट के कारण रिलीज से पहले चर्चा में चल रही है। हालांकि फिल्म जब बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुई तो पहले दिन फिल्म ने जबरदस्त ओपनिंग लेकर सबको झटका दिया। लेकिन भारी आलोचनाओं के चलते फिल्म के कलेक्शन में लगातार कटौती देखी जा रही है।
- मनोरंजन समाचार
- 2 min read
Toxic Box Office Collection: टॉक्सिक फिल्म अपने कंटेंट के कारण रिलीज से पहले चर्चा में चल रही है। हालांकि फिल्म जब बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुई तो पहले दिन फिल्म ने जबरदस्त ओपनिंग लेकर सबको झटका दिया। लेकिन भारी आलोचनाओं के चलते फिल्म के कलेक्शन में लगातार कटौती देखी जा रही है। यह हाल तब है जब फिल्म अभी अपने पहले वीकेंड से गुजर रही है। अब हम आपको फिल्म के चौथे दिन की बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट बताने जा रहे हैं।
शनिवार का कलेक्शन
यश की टॉक्सिक ने शनिवार को 24.50 करोड़ का कलेक्शन किया। इसमें हिन्दी वर्जन ने सबसे ज्यादा 15.50 करोड़ का कलेक्शन किया है। इसके बाद कन्नड में 6.60 करोड़ के साथ बाकी शेष कलेक्शन अन्य भाषाओं से आया है।
टॉक्सिक की कुल कमाई
टॉक्सिक ने बुधवर 26 अगस्त को रिलीज के पहले दिन 101.10 करोड़ का बंपर कलेक्शन किया। इसके बाद दूसरे दिन गुरुवार से ही फिल्म के कलेक्शन में कटौती होने लगी। गुरुवार को फिल्म ने 37.65 करोड़ की नेट कमाई की। फिर शुक्रवार को फिल्म के कलेक्शन में गुरुवार से भी बड़ी कटौती हुई जिससे फिल्म ने 26.60 करोड़ का कलेक्शन किया। इसके बाद अब शनिवार को भी 24.50 करोड़ की कमाई के साथ टॉक्सिक को कटौती का सामना करना पड़ा। टॉक्सिक ने पहले चार दिन में 190.45 करोड़ का नेट कलेक्शन किया।
रविवार को बढ़ेगा कलेक्शन
'टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स' फिल्म एक पारिवारिक फिल्म नहीं है। ऊपर से फिल्म समीक्षकों ने भी टॉक्सिक को एक बकवास फिल्म बताया है। इस कारण ऐसी उम्मीद कम ही है कि टॉक्सिक रविवार को कोई बड़ा कलेक्शन कर पाएगी।
फिल्म में कौन कौन हैं
एक्शन फिल्म 'टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स' में अभिनेता यश के साथ कियारा आडवाणी, नयनतारा, रुक्मिणी वसंत, तारा सुतारिया के साथ हुमा कुरैशी भी हैं। इस फिल्म का निर्देशन गीतू मोहनदास ने किया है। फिल्म का निर्माण अभिनेता यश और वेंकट के नारायण ने मिलकर किया है।
Published By : Kritarth Sardana
पब्लिश्ड 30 August 2026 at 08:50 IST