Rubina Dilaik के बाद अब ये फेमस एक्ट्रेस भी बनेंगी जुड़वां बच्चों की मां? पोस्ट वायरल होते ही फैंस देने लगे बधाई, क्या है सच्चाई?
Entertainment: टीवी की पॉपुलर 'नागिन' इन दिनों अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर चर्चाओं में हैं। खबरें हैं कि एक्ट्रेस जुड़वां बच्चों को जन्म दे सकती हैं। जानते हैं क्या है इनका सच?
Surbhi Jyoti Pregnancy: टीवी पर 'नागिन' सुरभि ज्योति इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर लाइमलाइट में हैं। एक्ट्रेस इन दिनों अपने प्रेग्नेंसी फेज को खूब एंजॉय करती नजर आ रही हैं। सुरभि बेबी बंप के साथ अपनी तस्वीरें लगातार शेयर करती रहती हैं, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल भी होती हैं। इस बीच, सुरभि को लेकर इंटरनेट पर चर्चाएं हैं कि वो जुड़वां बच्चों को जन्म देने वाली हैं।
'कुबूल है' और 'नागिन 3' जैसे हिट शो का हिस्सा रह चुकीं सुरभि ने कुछ समय पहले अपनी प्रेग्नेंसी की गुड न्यूज फैंस के साथ शेयर की थी। वो बेबी बंप के साथ अपनी जो तस्वीरें शेयर कर रही हैं, उस पर भी फैंस की नजरें टिकी हैं।
सुरभि के Twins होने की क्यों चर्चाएं?
सुरभि के बेबी बंप को लेकर तरह-तरह के कयास लगा रहे थे। कई लोगों को ऐसा लग रहा था कि उनका बेबी बंप सामान्य से थोड़ा ज्यादा बड़ा है।
इस बीच सोशल मीडिया पर सुरभि के एक पोस्ट का कथित स्क्रीनशॉट भी वायरल हो रहा है। इसके मुताबिक, एक्ट्रेस ने खुद एक पोस्ट के जरिए जुड़वां बच्चों को जन्म देने की जानकारी दी। पोस्ट में सोनोग्राफी टेस्ट की रिपोर्ट भी शेयर की। हालांकि दावा किया जा रहा है कि बाद में सुरभि ने इस पोस्ट को डिलीट कर दिया।
क्या वाकई सच है ये?
डिलीट करने के बावजूद उनकी पोस्ट का स्क्रीनशॉट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने लगा और लोग उन्हें जमकर बधाईयां देने लगे। हालांकि कुछ लोग उनकी पोस्ट को अप्रैल फूल प्रैंक का हिस्सा भी बता रहे हैं, जिस वजह से इसे बाद में डिलीट कर दिया।
इन एक्ट्रेसेस ने दिया जुड़वां बच्चों को जन्म
अब वाकई सुरभि जुड़वां बच्चों की मां बनेंगी या नहीं, ये तो फिलहाल साफ नहीं है। हालांकि उनसे पहले ऐसी कई टीवी एक्ट्रेस हैं, जिन्हें घर जुड़वां बच्चों की किलकारियां गूंजी हैं। फेमस कपल रुबीना दिलैक और अभिनव शुक्ला जुड़वां बच्चों का पैरेंट्स हैं। साल 2023 में उनके घर जुड़वा बच्चों की किलकारी गूंजी थी। रुबीना और अभिनव के घर दो नन्ही परियों ने कदम रखा था। इनका नाम उन्होंने एधा और जीवा है।
इनके अलावा 'कुंडली भाग्य' फेम श्रद्धा आर्या ने भी जुड़वां बच्चों को जन्म दिया। 2024 में उन्हें एक बेटा और एक बेटी हुई थी।
Published By : Ruchi Mehra
पब्लिश्ड 3 April 2026 at 19:36 IST