Raghav Chadha: परिणीति चोपड़ा के पति राघव चड्ढा को मिला बॉलीवुड का साथ, दिशा पाटनी की बहन बोलीं- आप अपनी पार्टी बनाएं, हम...

Raghav Chadha: आम आदमी पार्टी ने राघव चड्ढा को राज्यसभा में डिप्टी लीडर पद से हटा दिया है, जिससे पॉलिटिकल बहस छिड़ गई है। कई लोग राघव को सपोर्ट करते नजर आ रहे हैं। अब फेमस एक्ट्रेस की बहन ने उन्हें अपनी पार्टी बनाने की सलाह दी।

Follow : Google News Icon  
Khushboo Patani supports Raghav Chadha
राघव चड्ढा के सपोर्ट में उतरीं फेमस एक्ट्रेस की बहन | Image: Social Media

Raghav Chadha: राघव चड्ढा को आम आदमी पार्टी के राज्यसभा उप नेता पद से हटाए जाने के बाद मामला सुर्खियों में है। इस पर सियासी घमासान मचा हुआ है। इस बीच अब बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पटानी की बहन खुशबू पटानी ने राघव चड्ढा को सपोर्ट किया है। उन्होंने राघव की तारीफ करते हुए एक सुलझा हुआ नेता बताया। साथ ही उन्हें अपनी पार्टी बनाने की सलाह भी दी।

गुरुवार (2 अप्रैल) को आम आदमी पार्टी ने राघव चड्ढा पर एक्शन लेते हुए उन्हें राज्यसभा के उप नेता के पद से हटाया। इस पर चुप्पी तोड़ते हुए राघव ने एक वीडियो मैसेज जारी किया और कहा कि उन्हें केवल खामोश कराया गया है, लेकिन वे हारे नहीं है।

‘हम सब आपके साथ जुड़ना चाहेंगे…’

राघव के इसी वीडियो पर खुशबू पटानी ने कमेंट किया। उन्होंने लिखा, "राघव जी, आप एक पढ़े लिखे, सुलझे नेता हैं। हमारे देश को आप जैसे नेता की बहुत जरूरत है। मुझे यकीन है आने वाले वक्त में आप अपनी एक पार्टी बनाएं। हम सब आपके साथ जुड़ना चाहेंगे क्योंकि आप देश के साथ चलना चाहते हैं। जय हिन्द।"

जब सुर्खियों में आई थीं खुशबू…

राघव के पोस्ट में उनका ये कमेंट काफी सुर्खियां बटोर रहा है। खुशबू पटानी भारतीय सेना में मेजर रह चुकी हैं। कुछ समय पहले वे तब काफी चर्चाओं में आई थीं, जब वे कथावाचक अनिरुद्धाचार्य के विवादित बयान की आलोचना की थी। कथावाचक अनिरुद्धाचार्य ने कहा था, 'आजकल 25 साल की लड़कियां 4-5 जगह मुंह मारती हैं'। उनके इस बयान पर खुशबू ने भड़कते हुए एक वीडियो जारी किया था।

Advertisement

दिशा के बरेली वाले घर पर हुई थी फायरिंग

हालांकि कुछ लोगों ने उनके बयान को संत प्रेमानंद महाराज से भी जोड़ दिया था। बाद में खुशबू ने साफ किया कि उनकी टिप्पणी केवल अनिरुद्धाचार्य के विवादित बयान पर थी। संत प्रेमानंद महाराज के बारे में उन्होंने कुछ नहीं कहा। पूरे विवाद को लेकर दिशा पटानी के बरेली वाले घर के बाहर फायरिंग भी कराई गई थी, जिसकी जिम्मेदारी गैंगस्टर रोहित गोदारा और गोल्डी बरार गैंग ने ली।

यह भी पढ़ें: 30 साल पहले की थी कोर्ट मैरिज, अब पत्‍नी की 'ख्‍वाहिश' के लिए दोबारा 'शादी' कर रहा ये फेमस एक्‍टर; बेटियों ने दी जबरदस्‍त बैचलर पार्टी- VIDEO

Advertisement
Published By :
Ruchi Mehra
पब्लिश्ड