अपडेटेड 25 March 2026 at 17:02 IST
'नीचे वाला एरिया डैमेज हो गया है...' भयानक एक्सीडेंट के बाद अनुराग डोभाल का दाहिना पैर सुन्न, कभी न चल पाने की कही बात
Anurag Dobhal Health Update: यूट्यूबर अनुराग डोभाल अपनी हेल्थ अपडेट शेयर करते हुए वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्होंने बताया है कि उनका दाहिना पैर सुन्न हो गया है। इसके साथ ही उनके नीचे वाले एरिया की नर्व भी डैमेज हो गई है।
Anurag Dobhal Health Update: फेमस यूट्यूबर अनुराग डोभाल इन दिनों अपनी हेल्थ और पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। हाल में उनका एक भयंकर सड़क हादसा हुआ था, जिसके बाद अब उनकी कई तरह की सर्जरी करनी पड़ी हैं। वह अपने दोस्त के फॉर्महाउस में रिकवर कर रहे हैं। उन्होंने इंस्टाग्राम पर नया वीडियो शेयर किया है, जिसमें उन्होंने अपनी हालत बताते हुए कहा है कि पता नहीं अब वह दोबारा चल भी पाएंगे या नहीं।
एक्सीडेंट के बाद शेयर किया हेल्थ अपडेट
अनुराग डोभाल ने मंगलवार को एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वह फिजियोथेरेपी सेशन लेते नजर आ रहे हैं। वीडियो में उन्हें स्ट्रेचर से बेड पर शिफ्ट किया गया और उन्होंने बताया कि उनके दाहिने पैर का हिस्सा पूरी तरह सुन्न हो चुका है। उन्होंने कहा कि सर्जरी के कारण नर्व डैमेज हुआ है और उन्हें फिलहाल अपने पैर को फील नहीं कर पा रहे हैं। यूट्यूबर ने ये भी बताया कि अब वह कभी चल भी पाएंगे ये नहीं इसकी अभी स्योरिटी नहीं हो पाई है। इस दौरान उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें नहीं पता कि वह पूरी तरह ठीक हो पाएंगे या नहीं।
अनुराग डोभाल ने कहा, “बस आपको हेल्थ अपडेट देना चाहता था कि ये वाला टांग (दाहिना) पूरी तरह से सुन्न हो गया है। मैं इसे नहीं पा रहा हूं। बेसिकली ये जो एरिया है पूरा, ये पूरा का पूरा टांकों से लगा हुआ है। पूरे एरिया में सर्जरी हुई है और उसके कारण नीचे वाला एरिया नर्व डैमेज हो गया है। मुझे नहीं पता कि क्या ठीक होगा, कैसे ठीक होगा।”
इंस्टाग्राम लाइव के दौरान हुआ हादसा
दरअसल, 7 मार्च को अनुराग डोभाल दिल्ली मेरठ एक्सप्रेसवे पर अपनी कार लगभग 140 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चला रहे थे। इसी समय वह इंस्टाग्राम पर लाइव भी कर रहे थे। इसी दौरान उनका एक्सीडेंट हो गया। मौके पर मौजूद लोगों ने उन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया, जहां उनकी सर्जरी की गई है।
परिवार के साथ चल रहा विवाद
हादसे से पहले ही अनुराग डोभाल अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर विवादों में थे। उन्होंने अपने परिवार पर मेंटली परेशान करने के और जान से मारने की कोशिश करने के गंभीर आरोप लगाए थे। उनका कहना था कि रितिका चौहान से शादी के बाद से ही उनके और परिवार के रिश्ते बिगड़ गए हैं। वहीं, अनुराग के भाई ने इन आरोपों को गलत बताया और कहा कि उनकी और उनकी पत्नी के बीच भी सब कुछ ठीक नहीं है। हालांकि, हादसे के बाद उनकी पत्नी उनके साथ खड़ी नजर आईं थीं, लेकिन अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद वह उनके साथ नहीं हैं। फिलहाल अनुराग की देखभाल उनके दोस्त कर रहे हैं।
Published By : Kirti Soni
पब्लिश्ड 25 March 2026 at 17:02 IST