अपडेटेड 8 March 2026 at 10:46 IST

Vada Pav Girl: 'गलती हुई है मुझसे, उसके लिए दिल से...', 'वड़ा पाव गर्ल' ने कान पकड़कर किससे मांगी माफी? जानें पूरा मामला

Vada Pav Girl: चंद्रिका दीक्षित ने कान पकड़कर माफी मांगी है। उन्होंने कहा कि एक गलती हुई है मुझसे उसके लिए दिल से माफी। अगर गलती करते हैं तो माफी मांगने में कोई शर्म नहीं है।

Vada Pav Girl | Image: Instagram

Vada Pav Girl: 'वड़ा पाव गर्ल' के नाम से मशहूर चंद्रिका दीक्षित ने कान पकड़कर माफी मांगी है। उन्होंने कहा है कि अगर गलती हुई है तो माफी मांगने में कोई शर्म नहीं है।

चंद्रिका दीक्षित ने यह माफी अपने पति युगम गेरा से नहीं बल्कि फेमस यूट्यूबर से मांगी है। चंद्रिका ने कहा कि उन्हें पछतावा है कि बिना पूरी जानकारी के उन्होंने कुछ ऐसा कह दिया जो नहीं कहना चाहिए था।

गलती के लिए दिल से माफी- चंद्रिका

'वड़ा पाव गर्ल' ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें उन्होंने कहा, 'अभी एक गलती हुई है मुझसे उसके लिए दिल से माफी। क्योंकि अगर गलती करते हैं तो माफी मांगने में कोई शर्म नहीं है।'

'लगा की कंट्रोवर्सी है…'

उनके साथ मौजूद मिस्ट्री मैन ने कहा, 'यूके राइडर (यूट्यूबर अनुराग डोभाल) भाई के साथ जो भी दुर्घटना हुई वो सच है। उससे पहले लोगों को यही लगा की कंट्रोवर्सी हो रही है। तो ऐसी ही कोई चीज होगी। इससे पहले भी उनकी चैट्स लीक हुई थी।'

लाइव आकर मरना फेक लगा- चंद्रिका

चंद्रिका दीक्षित आगे कहती हैं, ‘नॉर्मल इंसान की तरह मुझे भी बिल्कुल यही लगा। यही कहा कि अगर कोई साथ नहीं भी है तो मरना नहीं है। मुझे नहीं पता था कि आप मानसिक रूप से इतने परेशान हैं कि आप लाइव आकर सुसाइड करने की कोशिश करेंगे। हमारा मकसद किसी को ठेस पहुंचाना नहीं था।’

'वड़ा पाव गर्ल' ने आगे कहा, 'अभी भी मैं यही कह रही हूं कि अगर कोई भी आपके साथ नहीं है तो आप खुद अपने साथ खड़े रहें। हमने पहली वीडियो भी सपोर्ट में ही बनाई थी। जिस तरह से आप 160 की रफ्तार में गाड़ी भगा रहे थे, तो मुझे लगा कि ये गलत है। लोगों के सामने लाइव आकर मरना ये गलत है। खुद के लिए जियो। मुझसे गलती हुई कि मैंने उस वीडियो को बनाया, क्योंकि मुझे लगा कि ये सब फेक है।'

अनुराग डोभाल पर भड़कीं चंद्रिका

वो आगे भड़कते हुए कहती हैं, 'हम लोगों को क्या दिखा रहे हैं कि हम मर रहे हैं? हम लाइव आकर मर रहे हैं। हम इतने परेशान हैं कि हम कार का एक्सीडेंट कर रहे हैं। ये गलत है। लेकिन अगर किसी को ठेस पहुंची है तो दिल से सॉरी। मुझे खुद महसूस हुआ कि एक शख्स उस स्थिति में पहुंच गया है कि खुद को मारना चाहता है। भगवान का दिया जीवन है।'

मिस्ट्री मैन ने कहा, 'हम माफी मांगते हैं। भाई आप जल्द से स्वस्थ हो जाएं। हम लोग आपसे मिलने आ रहे हैं। तब तक के लिए दुआ कि आप जल्दी ठीक हो जाएं।'

क्या है पूरा मामला?

देहरादून के फेमस यूट्यूबर और बिग बॉस फेम अनुराग डोभाल ने शनिवार को इंस्टाग्राम पर लाइव आकर अपनी जान देने की कोशिश की। इसके बाद से उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। बताया जा रहा है कि उन्हें गर्दन और पीछे के हिस्से में गहरी चोटें आई हैं। फिलहाल वो मेरठ के शुभारती अस्पताल में भर्ती हैं।

यह भी पढ़ें: UK07 Rider उर्फ अनुराग डोभाल ने लाइव आकर की सुसाइड की कोशिश?

Published By : Priyanka Yadav

पब्लिश्ड 8 March 2026 at 10:37 IST