अपडेटेड 6 March 2026 at 09:45 IST

हाथ पकड़ने से कोई मर्द नहीं बन जाता, साथ हैं तो क्या सिर्फ बिस्तर के लिये? मिस्ट्री मैन संग इश्क की अफवाह पर भड़कीं 'वड़ा पाव गर्ल', बता दिया सच

चंद्रिका दीक्षित ने हाल ही में अपनी शादीशुदा जिंदगी में मचे उथल-पुथल पर खुलकर बात की। इस दौरान उन्होंने उनके और मिस्ट्री मैन के रिश्ते पर उठाए जा रहे सवालों का करारा जवाब दिया।

Vada Pav Girl | Image: @chandrika.dixit/instagram

Vada Pav Girl: 'वड़ा पाव गर्ल' के नाम से मशहूर चंद्रिका दीक्षित पिछले कुछ समय से अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं। पति युगम गेरा संग चल रहे विवाद के बीच वो लगातार मिस्ट्री मैन संग वीडियो शेयर कर रही हैं। ऐसे में कहा जा रहा है कि उनका उनके रील पार्टनर संग एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर है। अब इन आरोपों पर चंद्रिका ने चुप्पी तोड़ी है। साथ ही मिस्ट्री मैन उर्फ सैफी संग अपने रिश्ते को 'यारी' का नाम दिया।

चंद्रिका दीक्षित ने एक पॉडकास्ट में आकर अपनी शादीशुदा जिंदगी में मचे उथल-पुथल पर खुलकर बात की। इस दौरान उन्होंने उनके और मिस्ट्री मैन के रिश्ते पर उठाए जा रहे सवालों पर करारा जवाब दिया। उन्होंने कहा कि ऐसे सवाल पर इज्जत पर कितना बड़ा दाग है। चंद्रिका ने कहा, 'चारों ओर रिश्ते खून के हैं। यारी दिल का रिश्ता है। जो इस रिश्ते को समझ गया वो इंसान नहीं फरिश्ता है। इसका हाथ पकड़ने से ये मेरा यार नहीं बन जाता। इसके साथ कंटेंट बनाने से ये मेरा मर्द नहीं बन जाता। क्या हमारा रिश्ता एक बिस्तर तक... एक लड़का और लड़की अगर साथ हैं तो बिस्तर के लिये? सबको यही लगता है।'

बहुत प्यार करती हूं- चंद्रिका दीक्षित

'वड़ा पाव गर्ल' ने पति को लेकर आगे कहा, 'बहुत प्यार करती हूं। ऐसा नहीं कहूंगी कि नहीं करती। लेकिन कुछ चीजों से बहुत ज्यादा आहत हूं। सभी को अभी हाल ही में एक महीने में हमारे रिश्ते के बीच के तनाव के बारे में पता चला है। कई बार लड़ाईयां होती हैं। हर पति-पत्नी में लड़ाई होती है। ऐसा कोई घर नहीं होगा जहां नहीं होती। लेकिन जहां वो लड़ाई सिर्फ पत्नी झेलती है, तब वो ज्यादा बढ़ जाती है।'

'वड़ा पाव गर्ल' ने दर्द किया बयां

उन्होंने आगे कहा, 'सुबह उठना, बच्चे को तैयार करना, घर की जिम्मेदारी निभाना, पूजा-पाठ के बाद दुकान निकलना, वहां दस चीजें हैंडल करना और फिर रात के 11 बजे थके-हारे घर आना। फिर बच्चे को देखना। इसके बाद एक रोटी मिली तो ठीक नहीं तो सो जाना। इन सब में पति कहां है, मुझे पता ही नहीं चलता था। मैं हर दिन आपके लिए कर रही हूं। लेकिन उसका मतलब ये बिल्कुल नहीं है कि आप सिर्फ बिस्तर पर ही बैठे रहें। बस फोन पर इतना ही कहते थे कि मैं जा रहा हूं, दोस्तों के साथ जा रहा हूं। मुझे ये नहीं पता कि मैंने आखिरी बार अपने लिए कब वक्त निकाला था।'

आत्मसम्मान पर बात आए तो छोड़ना पसंद- चंद्रिका

'वड़ा पाव गर्ल' ने कहा, 'जब मेरे आत्मसम्मान पर बात आती है तब मैं वो चीज छोड़ना पसंद करती हूं। मेरी रीढ़ की हड्डी में गैप हो गया था, जिसमें मैं बिस्तर में पड़ी रही। तब भी आप (पति युगम) बाइक उठाकर निकल गए। मैं अकेले रोती रही। मैंने ये किसी को नहीं दिखाया। करवाचौथ के व्रत वाले दिन आप पत्नी को छोड़कर निकल गए। लेकिन कहते हैं न कि थोड़ा-थोड़ा बढ़कर कब बड़ा हो जाए और वहीं हुआ।'

युगम गेरा ने मांगी माफी

उधर, युगम गेरा ने भी एक पॉडकास्ट में कहा, 'रिश्ते में छोटी-मोटी लड़ाइयां होती रहती हैं। चंद्रिका मेरे लिए मेरे माता-पिता जैसी है। वो मेरे लिए मेरा सबकुछ है। च्रंदिका मेरी पूरी दुनिया है। अगर कोई ऐसा कहे और फिर उसे धोखा दे तो सोचना सामने वाले को कैसा लगेगा। यही बात मुझे चुभ रही है। वो मेरे लिए सबकुछ करती है और मुझसे बहुत प्यार करती है। मैं ही गलत था जो भटक गया था। मैं ही हूं जिसने उसकी भावनाओं को ठेस पहुंचाया है। इसके लिए मैं बस माफी मांग सकता हूं।'

यह भी पढ़ें: थामा हाथ, एक-दूजे में खोए... रश्मिका-विजय के रिसेप्शन की खास झलक VIRAL

 

Published By : Priyanka Yadav

पब्लिश्ड 6 March 2026 at 09:41 IST