अपडेटेड 8 February 2026 at 08:04 IST
'दो-दो लड़कियों के साथ कार में, तू MMS बना...', वड़ा पाव गर्ल Chandrika Dixit ने पति को दी सीधी धमकी, नया VIDEO हो रहा वायरल
Vada Pav Girl Chandrika Dixit New Video: वड़ा पाव गर्ल चंद्रिका दिक्षित ने अपने इंस्टाग्राम पर नया वीडियो अपलोड किया है। इसमें वह गुस्से में दो-दो लड़कियों के साथ कार में, तू MMS बना...जैसी लाइनें बोलती हुई नजर आ रही हैं।
Vada Pav Girl Chandrika Dixit New Video: सोशल मीडिया पर वड़ा पाव गर्ल के नाम से मशहूर चंद्रिका दिक्षित एक बार फिर सुर्खियों में हैं। पति युगम के साथ उनका विवाद चल रहा है, इसके बीच चंद्रिका ने इंस्टाग्राम पर एक नया वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह अपने पति पर दो लड़कियों के साथ चीट करने के आरोप लगाती नजर आ रही हैं। यह वीडियो सामने आते ही सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया है। आइए जानते हैं कि वड़ा पाव गर्ल वीडियो में और क्या-क्या बोलते हुए नजर आ रही हैं।
वड़ा पाव ने अपने पति पर लगाए गंभीर आरोप
वड़ा पाव बेचकर पहचान बनाने वाली चंद्रिका गेरा ने हाल ही में दावा किया था कि उनके पति युगम उन्हें धोखा दे रहे हैं। इसके बाद दोनों की तरफ से सोशल मीडिया इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर किए गए थे, जिसमें एक दूसरे पर आरोप लगाए गए थे। अब चंद्रिका ने एक और वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें वह कहती नजर आ रही हैं कि उनके पति का दो लड़कियों के साथ अफेयर है।
वीडियो में क्या बोलीं चंद्रिका
इंस्टाग्राम के नए वीडियो की शुरुआत में चंद्रिका ने खुद को बंधा हुआ है, जैसे किसी ने उनके मुंह पर पट्टी बांध रखी हो। थोड़ी देर बाद पट्टी हटती है और फिर गुस्से में अपनी बात रखती हैं। चंद्रिका कहती हैं कि उनके इतने बुरे दिन नहीं आए हैं और अगर उनके पति वीडियो या MMS बनाते हैं तो उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता है। वह सीधे तौर पर पति पर सवाल उठाती नजर आती हैं।
पति के बयान पर दिया करारा जवाब
इससे पहले युगम ने एक वीडियो में दावा किया था कि दुकान का एक्सेस उन्हीं के पास है और चंद्रिका कभी भी दुकान पर हक नहीं जमा पाएंगी। इसके जवाब में उन्होंने साफ कहा कि न तो उन्हें दुकान चाहिए और न ही पति। पति के इस दावे पर कि उन्होंने चंद्रिका को बनाया है, वड़ा पाव गर्ल ने पलटकर कहा कि उन्होंने सड़क से उठाकर महल में नहीं बैठाया है।
सोशल मीडिया पर यूजर्स के रिएक्शन
चंद्रिका के इस वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स के मिले-जुले रिएक्शन दे रहे हैं। कुछ लोग इसे पब्लिसिटी स्टंट बता रहे हैं तो कुछ इसे पति-पत्नी के बीच का ड्रामा कह रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि शो नहीं मिल रहा तो इस तरह के वीडियो बनाए जा रहे हैं, जबकि दूसरे ने लिखा कि दोनों ही एक दूसरे को नीचा दिखाने में लगे हुए हैं। वहीं कई लोगों को ये सब पब्लिसिटी स्टंट लग रहा है।
Published By : Kirti Soni
पब्लिश्ड 8 February 2026 at 08:04 IST