अपडेटेड 8 February 2026 at 07:17 IST

'मन की शांति...', वीर पहाड़िया से ब्रेकअप रूमर्स के बीच तारा सुतारिया ने पहली बार किया रिएक्ट, AP ढिल्लों कॉन्सर्ट से शुरू हुआ विवाद

Tara Sutaria Reaction On Breakup Rumours: तारा सुतारिया का वीर पहाड़िया के साथ रिश्ता खत्म होने की खबर कई दिनों से फैल रही थी। अब एक्ट्रेस ने एपी ढिल्लों के कॉन्सर्ट से शुरू हुए विवाद के बाद खुद रिएक्ट किया है।

Follow : Google News Icon  
Tara Sutaria breakup with boyfriend Veer Pahariya rumours
Tara Sutaria breakup with boyfriend Veer Pahariya rumours | Image: instagram

Tara Sutaria Reaction On Breakup Rumours: बॉलीवुड एक्ट्रेस तारा सुतारिया इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में चल रही हैं। लंबे समय से वीर पहाड़िया के साथ उनके रिश्ते को लेकर चर्चा होती रही है, लेकिन बीते कुछ समय से दोनों के ब्रेकअप की खबरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। अब इन अफवाहों के बीच तारा सुतारिया ने पहली बार चुप्पी तोड़ी है और उनका यह रिएक्शन खूब वायरल हो रहा है। आइए जानते हैं कि एक्ट्रेस क्या बोला है।

कैसे शुरू हुई ब्रेकअप रूमर्स?

तारा सुतारिया और वीर पहाड़िया के ब्रेकअप की अटकलें उस वक्त तेज हो गईं जब एक्टर के बर्थडे सेलिब्रेशन में तारा उनके साथ नजर नहीं आईं थीं। इसके बाद लोगों ने यह मानना शुरू कर दिया कि दोनों के रिश्ते में अब कुछ ठीक नहीं है। वहीं, एक कॉन्सर्ट के दौरान तारा सुतारिया का सिंगर एपी ढिल्लों को गले लगाना भी चर्चा का विषय बन गया, जिसके बाद ब्रेकअप रूमर्स और ज्यादा फैल गए थे।

एपी ढिल्लों के कॉन्सर्ट के बाद वायरल हुआ रिएक्शन

एपी ढिल्लों के कॉन्सर्ट के बाद सोशल मीडिया पर कई तरह की बातें होने लगीं। इसी दौरान वीर पहाड़िया का रिएक्शन भी वायरल हुआ, जिसने इन अफवाहों को और हवा दे दी। हालांकि उस समय तारा और वीर दोनों में से किसी ने भी इन खबरों पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी थी।

ब्रेकअप की अफवाहों पर तारा का पहला बयान

अब पहली बार तारा सुतारिया ने इन अफवाहों पर अपनी बात रखी है। एले इंडिया को दिए इंटरव्यू में तारा ने कहा कि उन्होंने हमेशा यही माना है कि असली सक्सेस अंदर से आती है। मन की शांति, अपने करीबी लोग और खुद को समझना उनके जीवन का सबसे बड़ा लक्ष्य रहा है। तारा ने कहा कि उन्होंने अपनी शांति को प्रोटेक्ट करना सीख लिया है और अपने नर्वस सिस्टम को शांत रखना सबसे जरूरी समझती हैं।

Advertisement

वर्क फ्रंट पर तारा सुतारिया

अगर तारा सुतारिया के वर्क फ्रंट की बात करें, तो वह जल्द ही यश की फिल्म 'टॉक्सिक- ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स' में नजर आने वाली हैं। यह फिल्म 19 मार्च 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी और इसे लेकर फैंस में पहले से ही काफी एक्साइटेड नजर आ रहे हैं। 

यह भी पढ़ें: Border 2 Box Office Collection: 400 करोड़ के क्लब में बॉर्डर 2 की एंट्री

Advertisement

Published By : Kirti Soni

पब्लिश्ड 8 February 2026 at 07:17 IST