'तू मेरे और मैं तेरे साथ खुश, दुनिया जाए भाड़ में...', शादी का वादा लेने के बाद 'वड़ा पाव गर्ल' ने मिस्ट्री मैन संग शेयर किया नया VIDEO
'वड़ा पाव गर्ल' उर्फ चंद्रिका दीक्षित ने हाल ही में एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो मिस्ट्री मैन संग नजर आ रही हैं। इसमें वो दुनिया की परवाह किए बिना कुछ ऐसा कहती हैं, जिसने हर किसी का ध्यान खींच लिया।
Vada Pav Girl: 'वड़ा पाव गर्ल' उर्फ चंद्रिका दीक्षित ने हाल ही में अपनी पति पर बेवफाई का आरोप लगाकर सोशल मीडिया पर सनसनी मचा दी थी। इसी के बाद से उनकी पर्सनल लाइफ लोगों की नजरों में आ गई। दो दिनों पहले उन्होंने मिस्ट्री मैन से शादी का वादा लिया था। अब उन्होंने एक नया वीडियो शेयर कर दिया है जिसने हलचल बढ़ा दी है।
चंद्रिका ने इंस्टाग्राम हैंडल पर जो वीडियो शेयर किया है उसमें वो मिस्ट्री मैन से कहती नजर आ रही हैं कि वो दोनो एक-दूजे के साथ बेहद खुश है। ऐसे में उन्हें जमाने की रत्ती भर परवाह नहीं हैं।
'दुनिया जाए भाड़ में…'
वीडियो में मिस्ट्री मैन कहता है, 'आज महाशिवरात्रि है।' तभी चंद्रिका को देखकर वो उन्हें 'हे बेबी' कहते हुए गले से लगा लेता है। इतना ही नहीं, मिस्ट्री मैन चंद्रिका से कहता है, 'दुनिया जाए भाड़ में' फिर 'वड़ा पाव गर्ल' कहती हैं, 'तू मेरे साथ खुश और मैं तेरे साथ खुश।' फिर दोनों साथ में ‘हैप्पी महाशिवरात्रि’ विश करते हैं।'
चंद्रिका ने मिस्ट्री मैन से लिया शादी का वादा
इस वीडियो में दोनों की खुशी का ठिकाना नहीं है। एक दूसरी वीडियो में दोनों काफी रोमांटिक नजर आए। वीडियो के कैप्शन में लिखा, ‘तू मेरे नाल रखिया…।’ इससे पहले चंद्रिका दीक्षित ने अपने इंस्टाग्राम पर जो वीडियो पोस्ट किया है, उसमें वो मिस्ट्री मैन से शादी की जिद करती दिखी थीं। चंद्रिका के शादी का वादा मांगने पर मिस्ट्री मैन भी हामी भरते हुए दिलासा देता नजर आया था, उसने कहा था कि वो जरूर शादी के बंधन में बंधेगा।
लोग बोले- पति बदलने से…
इस वीडियो ने यूजर्स को हैरान कर दिया है। कमेंट सेक्शन में प्रतिक्रियाओं की झड़ी लग हुई है। एक यूजर ने लिखा, 'दुनिया क्यों जाए भाड़ में, तुम-दोनों जाओ भाड़ में।' दूसरे यूजर ने लिखा, 'बच्चा बोलेगा मेरे दो-दो बाप।' एक और यूजर ने लिखा, 'पति बदलने से फॉलोअर नहीं बढ़ते हैं, उसके लिए कंटेंट में दम होना चाहिए।' एक और यूजर ने लिखा, 'राखी सावंत 2.0।'
Published By : Priyanka Yadav
पब्लिश्ड 16 February 2026 at 09:38 IST