अपडेटेड 6 February 2026 at 14:09 IST

'तेरी गलियां मेरी हो गई...', पति पर आरोप लगाने के बाद 'वड़ा पाव गर्ल' का वायरल हुआ VIDEO, मांग में सिंदूर लगा मिस्ट्री मैन संग आई नजर

मैरिड लाइफ के मुश्किल दौर से गुजर रहीं चंद्रिका दीक्षित का एक नया वीडियो सामने आया है जिसमें वो 'मिस्ट्री मैन' संग नजर आ रही हैं। उनके वीडियो ने सोशल मीडिया पर फिर हलचल मचा दी है।

Vada Pao Girl Chandrika Dixit | Image: Instagram

Vada Pav Girl: ‘वड़ा पाव गर्ल’ उर्फ चंद्रिका दीक्षित इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। उनकी मैरिड लाइफ मुश्किल दौर से गुजर रही हैं। उन्होंने हाल ही में पति युगम पर एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का आरोप लगाया था। अब उनका एक दूसरे मर्द संग वीडियो सामने आया है, जो तेजी से वायरल हो रहा है।

चंद्रिका ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है। इसमें उनकी मांग भरी नजर आ रही है। लेकिन उनके बगल में बैठा शख्स उनकी मांग के सिंदूर से अपने माथे पर तिलक करता है। इस वीडियो को देख लोग हैरान रह गए।

चंद्रिका ने मिस्ट्री मैन संग शेयर किया वीडियो

वीडियो के कैप्शन में लिखा है, 'आज से तेरी सारी गलियां मेरी हो गईं...' इस लाइन ने यूजर्स को कंफ्यूज कर दिया है। लोग अब उन्हें लेकर सवाल कर रहे हैं।

यूजर्स बोले- दोबारा शादी कर ली?' 

एक यूजर ने लिखा, 'लोग पब्लिसिटी के लिए कुछ भी करते हैं।' दूसरे यूजर ने लिखा, 'वफा मायने रखती है।' एक और यूजर ने लिखा, 'क्या आपने सच में दोबारा शादी कर ली है?' एक और यूजर ने लिखा, 'दीदी अपना कंटेंट वायरल करने की पूरी कोशिश कर रही हैं।' एक और ने लिखा, 'ये क्या हो रहा है, ये क्या चला रखा है।'

पति बोला- फर्क नहीं पड़ता

पति युगम से अनबन की खबरों के बीच चंद्रिका लगातार मिस्ट्री मैन संग वीडियो शेयर कर रही हैं। वहीं युगम ने इस पूरे मामले पर बीते दिनों प्रतिक्रिया दी थी। उन्होंने चंद्रिका के लगाए आरोपों को गलत बताया। साथ ही कहा था कि उन्हें इस बात से जरा भी फर्क नहीं पड़ता कि वो किसके साथ समय बिता रही हैं।

युगम ने वीडियो शेयर कर कहा था, 'क्या हुआ चंद्रिका आज दुकान क्यों नहीं खुली? डर गई क्या? वीडियो तो तूने डिलीट कर दी। मुझे उससे जरा भी फर्क नहीं पड़ता। जो डरता है, वही भागता है। यहीं मिलूंगा, जब मर्जी हो आ जाना। कल भी यहीं मिलूंगा।'

'लाइफ ही टेंपरेरी तो, कोई और पर्मानेंट कैसे?'

बता दें कि युगम के वीडियो से पहले चंद्रिका ने अपने इंस्टाग्राम पर एक क्रिप्टिक पोस्ट शेयर किया था। उन्होंने लिखा था कि 'जब लाइफ ही टेंपरेरी है तो कोई और पर्मानेंट कैसे हो सकता है।'

यह भी पढ़ें: 'जिसे मर्जी आशिक बना, लेकिन वो दुकान पर दिखा तो...', पति ने लगाया 'वड़ा पाव गर्ल' पर किसी और संग अफेयर का आरोप; दे डाली धमकी

 

 

 

Published By : Priyanka Yadav

पब्लिश्ड 6 February 2026 at 14:09 IST