अपडेटेड 5 February 2026 at 11:01 IST

'जिसे मर्जी आशिक बना, लेकिन वो दुकान पर दिखा तो...', पति ने लगाया 'वड़ा पाव गर्ल' पर किसी और संग अफेयर का आरोप; दे डाली धमकी

'वड़ा पाव गर्ल' की प्राइवेट लाइफ में भूचाल आ रखा है। चंद्रिका दीक्षित और उनके पति दोनों एक दूसरे पर गंभीर आरोप लगा रहे हैं। अब युगम ने एक नया वीडियो शेयर कर कहा कि वो भी खाली हाथ नहीं हैं।

Follow : Google News Icon  
Vada Pav Girl Controversy
Vada Pav Girl Controversy | Image: iNSTAGRAM

Vada Pav Girl Controversy: 'वड़ा पाव गर्ल' के नाम से मशहूर हुईं चंद्रिका दीक्षित की पर्सनल लाइफ सुर्खियों में बनी हुई है। कारण उनका पति संग चल रहा विवाद है। चंद्रिका और उनके पति के बीच का झगड़ा अब घर की चार-दीवारी से बाहर आ चुका है। दोनों अब सरेआम एक-दूसरे पर आरोप मढ़ रहे हैं। पिछले दिनों चंद्रिका ने अपने पति को पर ‘धोखेबाजी’ और 'एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर' का आरोप लगाते हुए काफी कुछ कहा था। अब इस मामले पर उनके पति की तरफ से भी जवाब सामने आया है।

चंद्रिका के पति युगम गेरा का कहना है कि वो भी खाली हाथ नहीं हैं। उनके पास भी सबूत हैं। इतना ही नहीं, उन्होंने ये भी कहा कि चंद्रिका अपने जीवन में उनकी बदौलत ही आगे बढ़ पाई हैं। दिल्ली में वड़ा पाव की दुकान भी उन्हीं के कारण खुल पाई।

दुकान को लेकर झगड़ रहे पति-पत्नी

पति-पत्नी के बीच का मामला इतना बढ़ गया है कि दोनों दुकान को लेकर झगड़ पड़े हैं। युगम ने कहा कि वो चंद्रिका को किसी भी कीमत पर इस दुकान पर कब्जा जमाने नहीं देंगे।

दुकान पर दिखा, तो उसकी टांगे तोड़ दूंगा- युगम

युगम ने एक वीडियो में कहा, 'मैं अपनी दुकान पर आ चुका हूं। मैं ये वीडियो चंद्रिका के इंस्टा पेज पर इसलिए डाल रहा हूं क्योंकि उसका एक्सेस अभी मेरे पास है। ये वीडियो कभी भी डिलीट हो सकता है आप सभी को एक बात बता दूं कि चंद्रिका तू मुझसे इस दुकान का एक्सेस कभी नहीं ले पाएगी। चाहे पेज का ले लेगी, लेकिन इस दुकान का कभी नहीं ले पाएगी। क्योंकि ये दुकान मैंने बनाई है। तुझे भी बनाने वाला मैं ही हूं। इस बात को ध्यान रखियो। तू चाहे जिसके साथ भी घूम, जिस मर्जी को अपना नया आशिक बना, मुझे फर्क नहीं पड़ता। लेकिन कल को अगर वो मुझे इस दुकान पर दिख गया, तो उसकी टांगे तोड़ दूंगा।'

Advertisement

युगम ने चंद्रिका को दी चेतावनी?

एक दूसरे वीडियो में युगम ने चंद्रिका को कहा कि वो उनके रास्ते में न आएं। उन्हें जिसके साथ रील बनानी है बनाएं, लेकिन जो चीज उनकी है वो उसे लेकर रहेंगे।

खाली हाथ मैं भी नहीं- युगम गेरा

युगम ने इंस्टा स्टोरी पर एक क्रिप्टिक पोस्ट भी शेयर किया, जिसमें लिखा है, 'अब तक कुछ नहीं बोला, लेकिन अब सामने आना पड़ेगा। खाली हाथ मैं भी नहीं हूं।'

Advertisement

चंद्रिका ने पति पर लगाए चीटिंग के आरोप

बता दें कि इससे पहले चंद्रिका ने वीडियो शेयर किया था जिसमें वो आंखों में आंसू लिए चीखते-चिल्लाते नजर आईं। उन्होंने कथिततौर पर पति के दूसरी महिला संग तस्वीरें और चैट्स दिखाई थी। चंद्रिका ने कहा था, 'क्या सबूत दूं, मैं दो महीने से क्या-क्या बर्दाश्त कर रही हूं, पता है? दो महीने से ज्यादा हो गया, नहीं बोल रही। मैं काम कर रही हूं, बच्चा संभाल रही हूं, घर संभाल रही हूं, दुकान संभाल रही हूं, सबकुछ संभाल रही हूं और आप ये करने जा रहे हो। लेकिन क्यों? जो लड़की दिन भर आपके आगे पीछे घूम रही है, मेरा पति, मेरा प्यार, मेरा घर... लेकिन मेरा क्या?'

यह भी पढ़ें: Bigg Boss की एक्स कंटेस्टेंट के पति का चल रहा अफेयर? 'वड़ा पाव गर्ल' ने लगाया चीटिंग का आरोप, रोते-बिलखते दूसरी महिला संग दिखाई तस्वीर

 

Published By : Priyanka Yadav

पब्लिश्ड 5 February 2026 at 11:01 IST