अपडेटेड 15 March 2026 at 14:58 IST

'मुझे किसी के साथ सोना भी पड़े तो मैं सो जाऊंगी', बयान पर हुईं ट्रोल तो 'वड़ा पाव गर्ल' का फूटा गुस्सा, बोलीं- कैरेक्टर की धज्जियां...

Vada Pav Girl Chandrika Dixit: 'वड़ा पाव गर्ल' चंद्रिका दीक्षित को उनके एक बयान के लिए ट्रोल किया जा रहा है, जो उन्होंने एक पॉडकास्ट में दिया। अब चंद्रिका ने अपने बयान पर सफाई दी और ट्रोलर्स की क्लास लगाई है।

Follow :  
×

Share


किस पर भड़की वड़ा पाव गर्ल चंद्रिका दीक्षित | Image: Instagram

Vada Pao Girl Chandrika Dixit: दिल्ली की सड़कों पर वड़ा पाव बेचकर मशहूर हुईं चंद्रिका दीक्षित लगातार सुर्खियों में हैं। अब उनके एक बयान पर विवाद खड़ा हो गया। उन्होंने एक पॉडकास्ट में कुछ ऐसा कह दिया, जिस पर बवाल मच गया। इस पर अब चंद्रिका ने ट्रोलर्स की क्लास भी लगा दी है। उन्होंने कहा कि व्यूज के चक्कर में कुछ लोगों ने उनके बयान को तोड़-मरोड़कर पेश किया।

दरअसल, बिग बॉस ओटीटी की कंटेस्टेंट रहीं चंद्रिका दीक्षित के पॉडकास्ट में कहा- अगर मुझे बच्चा पालने के लिए किसी के साथ सोना भी पड़े तो ऐसा करने से मैं पीछे नहीं हटूंगी। उनके इसी बयान पर हंगामा खड़ा हो गया है।

ट्रोलर्स पर भड़कीं चंद्रिका दीक्षित

अब चंद्रिका दीक्षित ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर कर ट्रोलर्स पर भड़ास निकाली। उन्होंने गुस्से में कहा कि तुम लोग व्यूज के चक्कर में किसी के ऊपर कुछ भी तुम लोग वीडियो बनाए जा रहे हो। तुम लोगों ने बस एक-दो वाक्य उठाए और कहा कि चंद्रिका दीक्षित ने किसी के साथ भी सोने के लिए बोल दिया। तुमने साढ़े तीन घंटे का पॉडकास्ट देखा, जिसमें मैंने इतनी सारी बातें कही और जाना कि मैंने वो क्यों कहा।

‘मैं अपने आप को मारूंगी नहीं, जब तक दम है…’

चंद्रिका ने आगे कहा कि कभी मेरी रेहड़ी उठा ली जाती है, कभी मेरी दुकान छिन ली जाती है। मैंने ईंट उठाना, रोटी बनाना... मैंने कहा कि जब लास्ट ऑप्शन होगा मेरे पास तो मैं यह भी करूंगी। मैं अपने आप को मारूंगी नहीं, मेरे में जब तक दम है मैं चलूंगी। क्या गलत बोल दिया? तुम्हें व्यूज के चक्कर में किसी को भी गिराना है।

'वड़ा पाव गर्ल' ने कहा कि वो तो मैं मेंटली बहुत स्ट्रॉन्ग हूं। व्यूज के चक्कर में तुम लोग किसी के भी कैरेक्टर की धज्जियां उड़ा सकते हो। चंद्रिका ने अपना पॉडकास्ट का वो वीडियो भी अंत में पूरा शेयर किया, जिसके लिए उन्हें ट्रोल किया जा रहा है।

चंद्रिका दीक्षित कुछ समय से अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर लाइमलाइट में बनी हुई हैं। पति युगम गेरा संग चल रहे विवाद के बीच वो लगातार मिस्ट्री मैन संग वीडियो शेयर कर रही हैं। ऐसे में कहा जा रहा है कि उनका एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर चल रहा है।

यह भी पढ़ें: लीलावती अस्पताल में क्यों भर्ती हैं कॉमेडियन जाकिर खान? भाई अरबाज ने शेयर किया VIDEO तो परेशान हुए फैंस, अचानक क्या हुआ?
 

Published By : Ruchi Mehra

पब्लिश्ड 15 March 2026 at 14:58 IST