अपडेटेड 3 February 2026 at 10:28 IST

Bigg Boss की एक्स कंटेस्टेंट के पति का चल रहा अफेयर? 'वड़ा पाव गर्ल' ने लगाया चीटिंग का आरोप, रोते-बिलखते दूसरी महिला संग दिखाई तस्वीर

‘वड़ा पाव गर्ल’ नाम से मशहूर हुईं चंद्रिका दीक्षित ने अपने पति युगम गेरा पर एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का आरोप लगाया है। उन्होंने इंस्टा पर शेयर किए वीडियो में कुछ सबूत भी दिखाए हैं।

Vada Pav Girl Chandrika Dixit | Image: Instagram

Vada Pav Girl:  बिग बॉस की एक्स कंटेस्टेंट और ‘वड़ा पाव गर्ल’ नाम से मशहूर हुईं चंद्रिका दीक्षित एक बार फिर इंटरनेट पर चर्चा का विषय बनी हुई हैं। उन्होंने हाल ही में एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वो रोते-बिलखते हुए अपने पति पर चीटिंग का आरोप लगा रही हैं।

वीडियो में चंद्रिका टूटी हुई नजर आ रही हैं। उन्हें रोते हुए चिल्लाकर कहते सुना जा सकता है कि वो बीते दो महीने से काफी कुछ बर्दाश्त कर रही हैं। सिर्फ यही नहीं, उन्होंने अपने पति की दूसरी लड़कियों संग कुछ कथिततौर पर कुछ तस्वीरें और व्हाट्सएप चैट्स भी दिखाई।

दो महीने से बर्दाश्त कर रही- चंद्रिका दीक्षित 

चंद्रिका ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो आंखों में आंसू लिए चीखते-चिल्लाते कहती हैं, 'क्या सबूत दूं, दुनिया को क्या दिखाना है। हमारे लड़ाई-झगड़े दिखाने हैं। मैं दो महीने से क्या-क्या बर्दाश्त कर रही हूं, पता है? दो महीने से ज्यादा हो गया, नहीं बोल रही। मैं काम कर रही हूं, बच्चा संभाल रही हूं, घर संभाल रही हूं, दुकान संभाल रही हूं, सबकुछ संभाल रही हूं और आप ये करने जा रहे हो। लेकिन क्यों? जो लड़की दिन भर आपके आगे पीछे घूम रही है, मेरा पति, मेरा प्यार, मेरा घर... लेकिन मेरा क्या?'

‘वड़ा पाव गर्ल’ को पति से मिला धोखा? 

उन्होंने आगे पति की कथिततौर पर दूसरी महिला संग कुछ तस्वीरें दिखाते हुए कहा, 'इससे भी ज्यादा कुछ चीजें ऐसी हैं जो मेरे दिमाग की नसें फाड़ रही हैं। मैं काम नहीं कर पा रही हूं, किसी चीज पर ध्यान नहीं दे पा रही हूं।' इतना कहकर वो फूट-फूटकर रोने लग जाती हैं। फोटो में दिख रही लड़की के चेहरे को छिपा दिया गया है।

पति को बाहर जाने से रोकती दिखीं चंद्रिका

इससे पहले चंद्रिका और उनके पति के एक लड़ाई-झगड़े का वीडियो वायरल हुआ था। इसमें वो गुस्से में चीखते हुए पति को बाहर जाने से मना करती है। वो कहती हैं कि वो घर से लेकर दुकान तक सारा काम संभाल रही हैं, लेकिन उनके पति को दोस्तों के साथ घूमने ने फुर्सत नहीं है। इस दौरान वो गुस्से में बर्तन भी पटक देती है।

यूजर्स बोले- ड्रामा है

हालांकि, इन वीडियो के सामने आने के बाद जहां कुछ लोग उनका सपोर्ट कर रहे हैं, वहीं कुछ इसे महज एक ड्रामा और पब्लिसिटी स्टंट बता रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'कितनी फेक है यार।' दूसरे यूजर ने लिखा, 'अब ये नया कंटेंट है।' एक और यूजर ने लिखा, 'कमबैक नहीं हो पाएगा।' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'एक्टिंग अच्छी है, लेकिन आंसू नहीं आ रहे।'

यह भी पढ़ें: VIRAL: कस्टमर को ऑर्डर पहुंचाने गया था दिव्यांग डिलीवरी बॉय, फिर जो हुआ

 

Published By : Priyanka Yadav

पब्लिश्ड 3 February 2026 at 10:26 IST