Chandrika Dixit Cheating Row: 'वड़ा पाव गर्ल' को मिस्ट्री मैन के साथ देखकर फैंस हैरान, अब पति बोला- तू चाहे जिसे अपना आशिक बना लेकिन...
'वड़ा पाव गर्ल' के पति संग रिश्ते खराब चल रहे हैं। दोनों की शादी टूटने की कगार पर पहुंच गई है। चंद्रिका और युगम दोनों एक-दूजे पर लगातार आरोप लगा रहे हैं। इस बीच चंद्रिका का नया वीडियो सामने आया है, जिसने हलचल बढ़ा दी है।
- मनोरंजन समाचार
- 2 min read
Vada Pao Girl: 'वड़ा पाव गर्ल' उर्फ 'बिग बॉस ओटीटी' फेम चंद्रिका दीक्षित इन दिनों विवादों में घिरी हुई है। हाल में उन्होंने अपने पति पर बेवफाई के आरोप लगाए। इस बीच उनका एक वीडियो वायरल हुआ है जिसमें वो हिजाब पहने हुए है।
वीडियो में चंद्रिका ने सलवार-कमीज पहन रखा है, साथ ही सिर को मुस्लिम महिला की तरह ढका है। उनके साथ वीडियो में एक दूसरा शख्स भी नजर आ रहा है, जो उनके पति के किरदार में है।
पति को छोड़ मिस्ट्री मैन संग दिखी चंद्रिका
चंद्रिका शख्स से कहती है, 'आज शब-ए-बारात है, कहां चले तुम?' शख्स कहता है, 'मुझे बहुत नींद आ रही है, सोने जा रहा हूं।' इस पर चंद्रिका कहती है, 'जी नहीं, आज की रात इबादत की रात है, तो जाइए नमाज पढ़िए। हमारे लिए दुआ कीजिए।'
रील ने सोशल मीडिया पर बढ़ाई हलचल
आगे युवक कहता है, 'ठीक है, हमारे लिए दुआ मांगनी है।' फिर दोनों मिलकर फैंस को शब-ए-बारात की शुभकामनाएं देते हैं। वीडियो में दोनों की केमिस्ट्री देखते ही बन रही है। हालांकि इस रील ने सोशल मीडिया पर हलचल बढ़ा दी है।
युगम ने चंद्रिका दीक्षित को दी धमकी
गौरतलब है कि चंद्रिका दीक्षित और उनके पति युगम गेरा के बीच का मामला बढ़ गया है। युगम ने चंद्रिका को धमकी देते हुए कहा कि तू चाहे जिस मर्जी को अपना नया आशिक बना, मुझे फर्क नहीं पड़ता। लेकिन वो दुकान पर नजर नहीं आना चाहिए।
'तू चाहे जिसे अपना आशिक बना लेकिन…'
युगम ने एक वीडियो में कहा, 'मैं अपनी दुकान पर आ चुका हूं। मैं ये वीडियो चंद्रिका के इंस्टा पेज पर इसलिए डाल रहा हूं क्योंकि उसका एक्सेस अभी मेरे पास है। ये वीडियो कभी भी डिलीट हो सकता है आप सभी को एक बात बता दूं कि चंद्रिका तू मुझसे इस दुकान का एक्सेस कभी नहीं ले पाएगी। चाहे पेज का ले लेगी, लेकिन इस दुकान का कभी नहीं ले पाएगी। क्योंकि ये दुकान मैंने बनाई है। तुझे भी बनाने वाला मैं ही हूं। इस बात को ध्यान रखियो। तू चाहे जिसके साथ भी घूम, जिस मर्जी को अपना नया आशिक बना, मुझे फर्क नहीं पड़ता। लेकिन कल को अगर वो मुझे इस दुकान पर दिख गया, तो उसकी टांगे तोड़ दूंगा।'
एक दूसरे वीडियो में युगम ने चंद्रिका को चेतावनी देते हुए कहा कि वो उनके रास्ते में न आएं। उन्हें जिसके साथ रील बनानी है बनाएं, लेकिन जो चीज उनकी है वो उसे लेकर रहेंगे।
Published By : Priyanka Yadav
पब्लिश्ड 5 February 2026 at 14:36 IST