अपडेटेड 26 February 2026 at 10:14 IST

Uorfi Javed: उर्फी ने केक से बनाई ड्रेस? काटते ही हुआ कुछ ऐसा, ट्रोल्स भी हो गए लट्टू! VIDEO VIRAL

Uorfi Javed: उर्फी जावेद हाल ही में वियरेबल केक ड्रेस पहनकर स्पॉट हुईं। पैपराजी के कैमरे पर पोज देने के दौरान कुछ ऐसा हुआ, जिसने हर किसी को चौंका दिया।

Uorfi Javed | Image: Instagram

Uorfi Javed: मॉडल और एक्ट्रेस उर्फी जावेद अपने फैशन एक्सपेरिमेंट्स के लिए जानी जाती हैं। वो कब और किस अंदाज में लोगों के सामने आ जाए इसका अंदाजा लगाना मुश्किल है। इसी कड़ी में इस बार उर्फी खास तरीके का आउटफिट पहने नजर आईं, जिसने हर किसी को इंप्रेस कर दिया।

उर्फी जावेद ने बोरा, फाइबर ऑप्टिक LED ड्रेस, बिजली की तार... जैसे आउटफिट तैयार करने के बाद अब सुंदर-सी केक ड्रेस से लोगों का दिमाग घुमाया।

रियल केक वाली ड्रेस में स्पॉट हुईं उर्फी 

जी हां, उर्फी की ड्रेस देखने पर ऐसा लगेगा जैसे आप कोई असली अटायर देख रहे हैं। लेकिन असलियत तब सामने आई, जब उर्फी अपनी ड्रेस में से केक काटकर खाने लगीं। वीडियो में देखा जा सकता है कि उर्फी जावेद अपनी यूनिक ड्रेस में पैपराजी को पोज दे रही हैं। लेकिन अचानक एक लड़की चाकू लेकर उनका ड्रेस काटने लगी, जिसने सभी को चौंका दिया।

चाकू से काटते ही, सबका खुला रह गया मुंह!

उर्फी ने वियरेबल केक ड्रेस में से केक उठाकर मौके पर मौजूद सभी पैपराजी कोखिलाया। ये पहनी जाने वाली केक ड्रेस कमाल की लगी। गौर करने वाली बात ये है कि इस अजब-गजब ड्रेस को बहुत फिनिशिंग के साथ बनाया गया है। ड्रेस के एक-एक हिस्से की खूबसूरती लोगों का ध्यान खींच रही है।

वीडियो देख क्या बोले यूजर्स?

उर्फी के ऑफ शॉल्डर केक गाउन पर तरह-तरह के रिएक्शंस देखने को मिल रहे हैं। कुछ ने उनके टैलेंट की तारीफ की, तो ट्रोल्स उसे निशाने लेने से पीछे नहीं रहे।

एक यूजर ने तारीफ में लिखा, 'वाह...।' दूसरे यूजर ने लिखा, 'कुछ भी बोलो पर बंदी क्रिएटिव है।' वहीं एक और यूजर ने मजे लेते हुए लिखा, 'इसे कहते हैं- खा जाओ मुझे।' वहीं एक अन्य ने कहा, 'अब कुछ बोल दूंगी तो विवाद हो जाएगा।' किसी ने लिखा, 'क्या-क्या ट्राई करती है, लोग कैसे खा भी रहे हैं।'

यह भी पढ़ें: Vada Pav Girl: चंद्रिका दीक्षित संग किया रोमांस, फिर भरी मांग; अब पता चला कौन है वो 'मिस्ट्री मैन'; जानिए प्रोफाइल
 

Published By : Priyanka Yadav

पब्लिश्ड 26 February 2026 at 10:11 IST