
Vada Pav Girl: चंद्रिका दीक्षित संग किया रोमांस, फिर भरी मांग; अब पता चला कौन है वो 'मिस्ट्री मैन'; जानिए प्रोफाइल
Vada Pav Girl: 'वड़ा पाव गर्ल' इन दिनों मिस्ट्री मैन संग लगातार नजर आ रही हैं। कभी मिस्ट्री मैन के साथ लिंकअप की खबरें, तो कभी धर्म बदलने की अफवाह... इन तमाम चर्चाओं के बीच अब मिस्ट्री मैन की पहचान सामने आ गई है।
- फोटो गैलरी
- 2 min read
'वड़ा पाव गर्ल' के नाम से मशहूर हुईं चंद्रिका दीक्षित इन दिनों अपनी निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। इस बीच वो लगातार 'मिस्ट्री मैन' संग रोमांटिक वीडियो शेयर कर रही हैं।
कभी 'मिस्ट्री मैन' चंद्रिका की मांग में सिंदूर भरता है, कभी प्यार बढ़ाने के लिए उनका झूठा खाता पीता है तो कभी उन्हें बांहों में लिए दिखाई देता है।
Advertisement
चंद्रिका संग लगातार नजर आ रहे इस शख्स की पहचान अब सामने आ गई है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, 'मिस्ट्री मैन' अलीगढ़ (यूपी) का रहने वाला है। लेकिन इनकी परवरिश दिल्ली में हुई और पेशे से कंटेंट क्रिएटर हैं।
उनका दावा है कि वो सिंगर भी हैं। साथ ही मैक्स हॉस्पिटल में काम करने का अनुभव है। चंद्रिका संग वीडियो शेयर करने पर वो कहते हैं, जिस तरह से उनके कंटेंट को व्यूज मिल रहे वो किसी टीवी सीरियल से कम नहीं।
Image: InstagramAdvertisement
उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा कि हमारे वीडियो की टीआरपी देखकर एकता कपूर को भी जलन होने लगेगी।
'मिस्ट्री मैन' ने मानस के पॉडकास्ट में चंद्रिका के पति युगम गेरा पर तंज कसा। उन्होंने कहा कि वो रैपिडो चलाता था और अब जिस तरह के उसके हालात हैं वो फिर रैपिडो पर आ जाएगा।
'मिस्ट्री मैन' ने चंद्रिका संग उनके रोमांटिक रिश्ते की खबरों को भी नकार दिया। साथ ही चंद्रिका संग पहली मुलाकात का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि वो उनसे वड़ा पाव की दुकान पर मिले थे।
वो अक्सर चंद्रिका की दुकान पर वड़ा पाव खाने जाते थे। इसके अलावा उन्होंने चंद्रिका के मुश्किल वक्त में उनका साथ निभाने की बात कहते हुए कहा, 'मैं उनका हमदर्द हूं।'
'मिस्ट्री मैन' के मुताबिक, वो चंद्रिका को बिग बॉस से पहले से जानते थे। उन्होंने कहा, ' मैं हर कदम पर उसके साथ हूं, पहले कुछ और था लेकिन अब सामने हूं।'