अपडेटेड 14 March 2026 at 17:22 IST

Anurag Dobhal Health Update: ICU से बाहर आते ही फिर बिगड़ी UK07 Rider की हालत, अनुराग डोभाल के मैनेजर दिया हेल्थ अपडेट

Anurag Dobhal Health Update: अनुराग डोभाल की आईसीयू से निकलने के बाद तबीयत और बिगड़ गई है। उनके मैनेजर ने यूट्यूबर की हेल्थ अपडेट शेयर की है।

Follow :  
×

Share


Anurag Dobhal Health Update | Image: instagram

Anurag Dobhal Health Update: यूट्यूबर और बिग बॉस 17 के एक्स कंटेस्टेंट अनुराग डोभाल, जिन्हें UK07 Rider के नाम से जाना जाता है, इन दिनों अस्पताल में भर्ती हैं। हाल ही में उनका हेल्थ अपडेट सामने आया है, जिसमें उनके मैनेजर ने बताया है कि आईसीयू से बाहर आने के बाद उनकी हालत फिर से बिगड़ गई है। मैनेजर ने सोशल मीडिया के जरिए जानकारी देते हुए बताया कि एक्सीडेंट के कारण उनके फेफड़ों को नुकसान पहुंचा था, जिसकी वजह से अब उन्हें गंभीर इन्फेक्शन और निमोनिया हो गया है। आइए जानते हैं कि

कैसे बिगड़ी अनुराग डोभाल की तबीयत

अनुराग डोभाल के मैनेजर रोहित पांडे ने इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए उनका लेटेस्ट हेल्थ अपडेट शेयर किया है। उन्होंने बताया है कि सुबह तक यूट्यूबर की हालत स्थिर थी, लेकिन बाद में अचानक उनकी तबीयत ज्यादा खराब हो गई। एक्सीडेंट के दौरान उनके फेफड़ों को नुकसान पहुंचा था, जिसके चलते उन्हें गंभीर इन्फेक्शन हो गया है और अब निमोनिया की शिकायत भी सामने आई है। फिलहाल डॉक्टरों की टीम उनकी लगातार निगरानी कर रही है और फैंस से उनके जल्द ठीक होने की दुआ करने की अपील की गई है।

आईसीयू से बाहर आने के बाद शेयर हुई थी फोटो

इससे पहले रोहित पांडे ने सोशल मीडिया पर एक फोटो भी शेयर की थी, जिसमें वह अनुराग डोभाल के साथ नजर आ रहे थे। यह तस्वीर आईसीयू से बाहर आने के बाद की बताई गई थी। उस समय उन्होंने बताया था कि अनुराग अब आईसीयू से बाहर आ चुके हैं और वह खुद 24 घंटे उनके साथ मौजूद हैं। साथ ही उन्होंने फैंस से उनकी जल्दी रिकवरी के लिए प्रार्थना करने की अपील भी की थी।

 

इंस्टाग्राम लाइव के दौरान हुआ था एक्सीडेंट

एक्सीडेंट से कुछ समय पहले अनुराग डोभाल ने करीब दो घंटे का एक यूट्यूब वीडियो शेयर किया था, जिसमें उन्होंने अपने माता-पिता द्वारा उनपर मेंटली प्रेशर दबाव डालने के आरोप लगाए थे। उनका कहना था कि उनके माता-पिता उनकी अलग जाति की गर्लफ्रेंड रितिका से शादी के लिए तैयार नहीं थे। इसी दौरान उन्होंने यह भी कहा था कि वह आत्महत्या के बारे में सोच रहे हैं। इसके बाद इंस्टाग्राम लाइव के दौरान उनकी कार का एक्सीडेंट हो गया था। तब से वह अस्पताल में भर्ती हैं और उनका इलाज जारी है।

यह भी पढ़ें:  इंडक्शन चूल्हा इस्तेमाल करते समय कहीं आप भी तो नहीं कर रहे ये 8 गलतियां?

Published By : Kirti Soni

पब्लिश्ड 14 March 2026 at 17:22 IST