Surbhi Chandna: पति की बाहों में कोजी हुई एक्ट्रेस, पूल में मोनोकनी में सुरभि ने पति को किया KISS फिर... VIDEO
सुरभि चंदना ने पति के साथ अपनी एक वीडियो शेयर की है, जिसने फैंस को सरप्राइज कर दिया है। कपल ने अपनी दूसरी वेडिंग एनिवर्सरी पर पूल डेट एन्जॉय की।
Surbhi Chandna: मशहूर टीवी एक्ट्रेस सुरभि चंदना की शादी को दो साल पूरे हो गए हैं। उन्होंने 2 मार्च को अपनी वेडिंग एनिवर्सरी सेलिब्रेट की। इस मौके पर उन्होंने एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वो पति करण शर्मा के साथ रोमांटिक होती नजर आ रही हैं। इस पोस्ट से अंदाजा लगाया जा सकता है कि वो शादी के बाद भी खुलकर जी रही हैं।
सुरभि ने पति के साथ रोमांटिक पूल डेट एन्जॉय किया। इस दौरान कपल मस्ती करते और कोजी होता दिखाई दिया। दोनों ने एक-दूजे को कई बार प्यार से किस भी किया। पति-पत्नी की रोमांटिक वीडियो ने फैंस को सरप्राइज कर दिया।
सुरभि के किलर लुक ने खींचा ध्यान
पति संग पूल डेट के लिए सुरभि ने ब्लैक मोनोकनी ड्रेस चुनी, जिसमें वो किलर लग रही थीं। इस दौरान उन्होंने न्यूड मेकअप किया था। वो खुले बालों में और ज्यादा स्टाइलिश और कातिलाना लगीं।
एक्ट्रेस ने पति पर यूं लुटाया प्यार
एक्ट्रेस ने वीडियो पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा, 'मेरा गॉड गिफ्ट। हमें दो साल पूरे होने की बधाई। उस समय के बॉयफ्रेंड और अब पति के साथ 16 साल तक डांस करते हुए और हंसते हुए। जिंदगीभर तुम्हारी मंकी बने रहना चाहती हूं।'
सिजलिंग केमिस्ट्री पर दिल हारे फैंस
कपल की सिजलिंग केमिस्ट्री और प्यार भरे पलों को देखकर फैंस दिल हार बैठे। एक्ट्रेस की पोस्ट पर बधाईयों की कतार लगी हुई है। फैंस सुरभि और उनके पति को एनिवर्सरी की बधाई दे रहे हं और हमेशा खुश रहने की दुआ कर रहे हैं।
सुरभि और करण ने 2024 में की शादी
सुरभि और करण करीब 14 सालों तक एक-दूजे को डेट करने के बाद साल 2024 में शादी के बंधन में बंध गए। कपल की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुई थीं।
सुरभि के वर्कफ्रंट की बात करें तो, वो 'नागिन', 'इश्कबाज' और 'कुबूल है' जैसे शोज में दिखाई दे चुकी हैं।
Published By : Priyanka Yadav
पब्लिश्ड 3 March 2026 at 13:39 IST