अपडेटेड 7 January 2025 at 16:44 IST
TMKOC के सोढ़ी उर्फ Gurucharan Singh की अचानक बिगड़ी तबीयत, अस्पताल से सामने आया वीडियो, ऐसी हो गई हालत
Gurucharan Singh: टीवी शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में रोशन सिंह सोढ़ी के किरदार से मशहूर हुए गुरुचरण सिंह अस्पताल में एडमिट हो गए हैं।
Gurucharan Singh: टीवी शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में रोशन सिंह सोढ़ी के किरदार से घर-घर लोकप्रियता हासिल करने वाले एक्टर गुरुचरण सिंह की तबीयत खराब है। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां से उनका एक वीडियो भी सामने आया है।
ये वीडियो खुद गुरुचरण सिंह ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर किया है जिसे देख फैंस चिंतित हो गए हैं। उन्होंने अस्पताल के बेड पर लेटे हुए वीडियो शूट किया है। हालांकि, एक्टर ने ये नहीं बताया कि उन्हें अस्पताल में एडमिट क्यों किया गया है।
सोढ़ी उर्फ गुरुचरण सिंह हुए अस्पताल में एडमिट
फैंस के चहेते रोशन सिंह सोढ़ी उर्फ गुरुचरण सिंह ने दो घंटे पहले ही अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर ये वीडियो शेयर किया है जिसमें उनके हाथ में ड्रिप लगी देखी जा सकती है। वो वीडियो में दिखा रहे हैं कि उन्हें तबीयत बिगड़ने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने अपने सिर को भी शॉल से ढका होता है।
वीडियो में गुरुचरण सिंह कहते हैं- “हालत बहुत ज्यादा खराब हो गई है। गुरु गोबिंद सिंह साहेब महाराज जी गुरुपर्व दी लख लख बधाइयां। मुझे हुआ क्या है, लेटेस्ट अपडेट आप सबके साथ जल्दी शेयर करेंगे। हालत देखो। चलो रब राखा”।
इसके साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा है- “धन धन साहेब श्री गुरु गोबिंद सिंह साहेब महाराज जी दे गुरुपुरब दी लख लख करोड़ करोड़ बधाइयां जी। कल गुरुपुरब ते गुरु साहेब जी ने मैनु नवा जीवन बख्शिया। उनकी हालत देख फैंस परेशान हो गए हैं और लगातार कमेंट सेक्शन के जरिए सवाल कर रहे हैं कि आखिर उन्हें हुआ क्या है”।
गुरुचरण सिंह पिछले साल हो गए थे लापता
पिछले साल मई में खबर आई कि गुरुचरण सिंह अचानक लापता हो गए हैं। वो मुंबई के लिए अपने दिल्ली वाले घर से निकले थे, उसके बाद उनसे कोई संपर्क नहीं हो पाया। तब उनके पिता अपने बेटे की गुमशुदगी की रिपोर्ट लिखवाने थाने पहुंचे थे। फिर करीब 25 दिन बाद वो घर लौटे। वो धार्मिक यात्रा पर निकले थे। कई दिनों तक अमृतसर और लुधियाना के गुरुद्वारों में दिन बिताने के बाद वो घर लौटे।
Published By : Sakshi Bansal
पब्लिश्ड 7 January 2025 at 16:44 IST