
'ये तो सास-ससुर से बर्तन मंजवाएगी...' जब हिजाब पहनकर ससुराल पहुंचीं सना खान तो मिले थे ये ताने
Sana Khan: सना खान ने सालों पहले धर्म की खातिर ग्लैमर की दुनिया को हमेशा के लिए अलविदा कह दिया था। इसके तुरंत बाद उन्होंने मुफ्ती अनस सैयद से निकाह कर लिया।
- फोटो गैलरी
- 2 min read
सना खान ने 20 नवंबर 2020 को मुफ्ती अनस सैयद से निकाह किया था। उनके ससुराल में काफी पर्दा किया जाता है। अब सना ने खुलासा किया है कि उन्हें देख ससुरालवालों का कैसा रिएक्शन था।
Image: instagram
सना खान हाल ही में सहर अफशा के पॉडकास्ट में पहुंची थीं जहां उन्होंने इंडस्ट्री छोड़कर हिजाब को हमेशा के लिए अपनाने पर बात की। इसी दौरान, उनसे उनके ससुराल के बारे में पूछा गया।
Image: InstagramAdvertisement
सना खान ने बताया कि जब उनके ससुराल में एक हीरोइन पहुंची तो उनके सास-ससुर ने कैसे रिएक्ट किया था। पूर्व एक्ट्रेस ने खुलासा किया कि उन्हें लेकर तरह-तरह की बातें कही गईं।
Image: X
जब सना के पति अनस ने अपने घरवालों को उनके बारे में बताया तो उनका केवल एक ही सवाल था- ‘वो रह लेगी?’ उनके ससुराल में अलग माहौल है तो वो उलझन में थे कि क्या सना एडजस्ट कर पाएंगी।
Image: instagramAdvertisement
तब अनस ने कहा कि ‘मुझे नहीं पता, देखते हैं’। हम उनकी मदद कर लेंगे। सना ने कहा कि चीजें बदल तो जाती हैं लेकिन एकदम से बदलना थोड़ा मुश्किल हो जाता है।
Image: Instagram
उनके ससुरालवालों को आसपास के लोगों से ताने भी मिलते थे कि “ये सास-ससुर से बर्तन मंजवाएगी। ये भाग जाएगी। शादी 3 महीने से ज्यादा नहीं टिकेगी। बच्चा नहीं देगी। ये कहां साथ रहेगी”।
Image: X
सना ने खुलासा किया कि उन्हें ये बातें तब पता लगीं जब वो पहली बार मां बनने वाली थीं। उन्होंने कहा कि उनके सास-ससुर काफी सपोर्टिव रहे हैं और कभी उनका हौसला कम नहीं होने दिया।
Image: X