अपडेटेड 15 April 2025 at 23:23 IST
'ये फनी नहीं...' जब माधुरी दीक्षित बनकर आई भारती सिंह पर Paparazzi ने किया ऐसा कमेंट, उतर गया कॉमेडियन का मुंह, फैंस भी भड़के
भारती सिंह के साथ हाल ही में कुछ ऐसा हुआ जिसने कॉमेडियन के साथ-साथ उनके फैंस को भी नाराज कर दिया। आखिर क्या? चलिए बताते हैं...
Bharti Singh Trolled: कॉमेडी क्वीन भारती सिंह को उनकी हाजिरजवाबी के लिए जाना जाता है। वो जब भी पैपराजी से मिलती हैं उनसे हमेशा मुस्कुराकर और पूरे अपनेपन के साथ बात करती हैं। लेकिन हाल ही में कुछ ऐसा हुआ जिसने कॉमेडियन और उनके फैंस को नाराज कर दिया।
दरअसल, कुकिंग रियलिटी शो 'लाफ्टर शेफ्स सीजन 2' को दर्शक खूब पसंद कर रहे हैं। कुकिंग के साथ-साथ कॉमेडी का तड़का लोगों के चेहरे पर मुस्कान बिखेरने से कभीा नहीं चूकता। इसे मजेदार बनाने के लिए कलाकार कड़ी मेहनत करते हैं। अब हाल ही में पेप्स ने शो के सेट पर स्टार्स को फेमस बॉलीवुड किरदारों को रिक्रिएट करते हुए स्पॉट किया। इस दौरान भारती सिंह ने नए एपिसोड के लिए जो आउटफिट लिया उस पर उन्हें पैपराजी से ऐसे कमेंट मिले कि उनका मुंह उतर गया।
पैपराजी की किस बात पर उतरा भारती का मुंह?
भारती सिंह लेटेस्ट एपिसोड के लिए ‘हम आपके हैं कौन’ की माधुरी दीक्षित वाले गैटअप में साड़ी पहनकर सेट पर पहुंचीं। शूटिंग से पहले उन्होंने पैपराजी को पोज दिए। लेकिन इस दौरान पैपराजी के कमेंट ने उनका अच्छा खासा मूड खराब कर दिया। एक पैपराजी ने भारती सिंह को देख कहा- 'उबली हुई माधुरी दीक्षित।' इस कमेंट को सुनते ही बाकी पैपराजी हंसने लगे। इसके बाद भारती सिंह का चेहरा उतरा हुआ दिखाई दिया। वह पलभर ठिठकीं, जवाब देना चाहा... लेकिन खुद को किसी तरह संभालते हुए सेट पर चली गईं।
सोशल मीडिया पर फूटा फैंस का गुस्सा
अब ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। फैंस पैपराजी के इस व्यवहार की आलोचना कर रहे हैं। कमेंट सेक्शन में लोगों ने पैपराजी को जमकर लताड़ा। एक यूजर ने पैपराज के इस कमेंट को बेहूदा और अपमानजनक बताया। उसने कहा, 'भारती जब भी साड़ी पहनती हैं, बेहद सुंदर लगती हैं।' दूसरे यूजर ने लिखा, 'ये मजाक नहीं, बदतमीजी है। ऐसे लोगों को प्रोफेशनलिज्म सिखाने की जरूरत है।' एक अन्य यूजर ने लिखा- 'ये रिपोर्टर बहुत ही Disrespectful है।' एक अन्य ने लिखा- ‘ये लोग तमीज क्यों भूलते जा रहे हैं।’ वहीं अन्य यूजर्स ने भी बिल्कुल इसी तरह से भारती सिंह को सपोर्ट करते हुए पैपराजी को आड़े हाथों लिया।
यह भी पढ़ें: India's Got Latent Row: समय रैना और रणवीर इलाहाबादिया की मुश्किलें नहीं हुईं कम, साइबर सेल में फिर दर्ज कराया बयान
Published By : Priyanka Yadav
पब्लिश्ड 15 April 2025 at 23:23 IST