अपडेटेड 2 February 2026 at 10:55 IST

The 50 Elimination: कौन हैं वंशज सिंह? जिनके साथ 'द 50' में पहले ही दिन हुआ धोखा

The 50 Elimination: शो 'द 50' में पहले एपिसोड में ही वंशज सिंह नाम के कंटेस्टेंट का पत्ता कट गया है। आइए जानते हैं कि यह कौन हैं।

Follow :  
×

Share


The 50 first eviction Vanshaj Singh | Image: X

The 50 Elimination: रियलिटी शो ‘द 50’ 1 फरवरी को लॉन्च हुआ है। यह शो अपने पहले ही एपिसोड से दर्शकों के बीच चर्चा का विषय बन गया है। हाई-वोल्टेज टास्क, तीखी बहस के बीच शो में पहले ही दिन एक ऐसा फैसला लिया गया, जिसने फैंस को हैरान कर दिया। रविवार, 1 फरवरी को जियोहॉटस्टार पर लॉन्च हुए प्रीमियर एपिसोड में यूट्यूबर और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर वंशज सिंह शो से बाहर होने वाले पहले कंटेस्टेंट बन गए हैं। एरिना गेम के बाद यह एलिमिनेशन होने शुरू हो गए, जिसमें विनर टीम के कैप्टन्स को यह अधिकार दिया गया था कि वे किसे घर भेजेंगे।

कैप्टनों के फैसले ने बदली वंशज की किस्मत

एरिना चैलेंज में खराब प्रदर्शन करने वाले 15 कंटेस्टेंट्स की लिस्ट में से कैप्टनों ने वंशज सिंह का नाम चुना। कैप्टनों का मानना था कि वंशज का बाकी के लोगों के साथ तालमेल कमजोर रहा और वे ग्रुप एक्टिविटीज में वह बाकियों के मुकाबले वह भागीदारी नहीं दिखा पाए। यही वजह रही कि उनके नाम पर ‘एक्जिट का आदेश’ जारी किया गया।

कौन हैं वंशज सिंह

22 साल के वंशज सिंह एक फेमस यूट्यूबर और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर हैं, जो गेमिंग और पॉप कल्चर से जुड़े कंटेंट के लिए जाने जाते हैं। जुलाई 2015 में यूट्यूब से अपने करियर की शुरुआत करने वाले वंशज ने डिजिटल प्लेटफॉर्म पर मजबूत पहचान बनाई है। इंस्टाग्राम पर उनके 10 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स हैं, जबकि यूट्यूब पर उनके 3.84 लाख सब्सक्राइबर्स हैं।

शो में सफर रहा बेहद छोटा

‘द 50’ में वंशज का सफर काफी छोटा साबित हुआ है। बाकी के कंटेस्टेंस्ट के अपोसिट वह शो के महल में भी एंट्री तक नहीं कर पाए। हालांकि, इससे पहले वे प्लेग्राउंड सीजन 4 के रनर अप रह चुके हैं।

इंस्टाग्राम पोस्ट से जताई नाराजगी

एपिसोड के लॉन्च होने के तुरंत बाद वंशज सिंह ने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर करके नाराजगी जताई है। उन्होंने केवल “यह क्या है?” लिखा, जिसे उनके अचानक एलिमिनेशन से जोड़कर देखा जा रहा है। यह पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है और फैंस उनके बाहर होने को लेकर अपनी नाराजगी जाहिर कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें: The 50 Reality Show: क्या ‘द 50’ है भारत का Squid Game?

Published By : Kirti Soni

पब्लिश्ड 2 February 2026 at 10:55 IST