अपडेटेड 7 February 2026 at 08:04 IST
THE 50 Episode 6 Highlights: करंट लगा, जमकर हुआ झगड़ा...जानिए एपिसोड में और क्या-क्या हुआ, अब कौन होगा शो से बाहर?
THE 50 Episode 6 Highlights: रियालिटी शो 'द 50' के छठे एपिसोड में जमकर मसाल देखने को मिला है। इसमें एक टास्क के दौरान कंटेस्टेंट को करेंट लगा और फिर जमकर झगड़ा हुआ। आइए जानते हैं कि क्या-क्या हुआ और कौन होगा अब शो से बाहर।
THE 50 Episode 6 Highlights: रियालिटी शो 'द 50' के पैलेस के अंदर छठे दिन का माहौल पूरी तरह से विस्फोटक हो गया है। चुनौतियों के दबाव, बढ़ती इनामी राशि और खिलाड़ियों के अहंकार ने खेल को नई दिशा दे दी है। 'द लायन' द्वारा शुरू दिए गए बड़े गेम्स ने न सिर्फ पैलेस को नुकसान पहुंचाया है बल्कि कई मजबूत रिश्तों को भी तोड़ दिया है। आइए आपको बताते हैं कि लेटेस्ट एपिसोड में कौन-कौन से बवाल देखने को मिले हैं।
लायन क्रेजी गेम से मचा बवाल
छठे दिन 'द 50' ने क्रेजी गेम की शुरुआत की, जिसने पूरे पैलेस को तहस-नहस कर दिया। इस टास्क में खिलाड़ियों को 20 मिनट के अंदर ही महल में छिपी अलार्म घड़ियों को ढूंढकर बगीचे में तोड़ना था। हर टूटी घड़ी के साथ इनामी राशि 5,000 रुपए बढ़ती गई। कंटेस्टेंट ने 26 अलार्म घड़ियां तोड़ दीं, जिससे कुल 1,30,000 करोड़ रुपए प्राइज हो गया। टास्क के बाद पैलेस बिलकुल तहस-नहस हो गया। 'द लायन' क्रेजी गेम में खिलाड़ियों को पेयर्स में इस टास्क को करना था। कुल 40 अलार्म घड़ियां छिपी हुई थीं, लेकिन एक बार में एक खिलाड़ी सिर्फ एक ही घड़ी ले जा सकता था। रजत और चाहत को शुरुआत में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा, लेकिन बाद में वे अपनी दोनों घड़ियां ढूंढने में सफल रहे।
डेयर ऑर नो डेयर ट्विस्ट से बढ़ा तनाव
इससे पहले 'द 50' में फॉक्स की एंट्री ने खेल को और मुश्किल बना दिया। डेयर ऑर नो डेयर ट्विस्ट में आर्य को एक इलेक्ट्रिक ट्रैक टास्क दिया गया था। ट्रैक को छूते ही बिजली का झटका लगता था और गेम दोबारा शुरू करना पड़ता था। गेम में ट्विस्ट तब आया जब तय हुआ कि छड़ी फिसलने पर आर्य की जगह किसी दूसरे कंटेस्टेंट को झटका लगेगा। आर्य ने निक्की को चुना, लेकिन निक्की ने इस टास्क को करने से साफ इनकार कर दिया।
निक्की के फैसले से टूटा प्राइज पूल
'द लायन' ने इस डेयर को 50,000 रुपये की इनामी राशि से जोड़ दिया। निक्की के मना करने के बावजूद 'द लायन' ने आखिरी दांव खेलने से गेम को नहीं रोका, जिसमें या तो राशि दोगुनी हो सकती थी या पूरी खत्म हो जाती। निक्की अपने फैसले पर अड़ी रहीं, आर्य टास्क में फेल हो गईं घर को पूरी इनामी राशि गंवानी पड़ गई। निक्की द्वारा लिए गए फैसले को लेकर जाह्नवी और आर्य के बीच तीखी बहस हो गई। जाह्नवी ने आर्य को पागल तक कह दिया। श्रुतिका ने आर्य पर ईगो के चलते फैसले लेने का आरोप लगाया। मनीषा का कहना था कि आर्य ने जानबूझकर इस विवाद को खड़ा किया है, जिससे मामला और बिगड़ गया है। गुस्से में आर्य ने श्रुतिका को बेवकूफ तक कह दिया।
रिद्धि डोगरा की वापसी से बदला महल का माहौल
इसके बाद एपिसोड में 'द लायन' ने रिद्धि डोगरा को एक और इलेक्ट्रिक ट्रैक टास्क दिया। रिद्धि ने फैजू को अपना पार्टनर चुना, जिसके बाद दोनों ने मिलकर करेंट टास्क को पूरा किया और 50,000 रुपये जीतकर घर के नुकसान की कुछ भरपाई की। इसके बाद लेट नाइट महल में कई कंटेस्टेंट जैसे निक्की, अरबाज और जाह्नवी ने आपस में नए कंटेस्टेंट को ज्यादा मौके देने पर चर्चा की ही। इसी दौरान आर्य ने बाद में एक्सेप्ट किया कि उसने निक्की को किसी तर्क नहीं बल्कि ईगो के चलते निशाना बनाया था। 'द 50' की बात करें तो इस शो के हर नए एपिसोड के हाई-वोल्टेज ड्रामे को JioHotstar पर रात 9 बजे और COLORS चैनल पर रात 10:30 बजे देख सकते हैं।
Published By : Kirti Soni
पब्लिश्ड 7 February 2026 at 08:04 IST