अपडेटेड 15 December 2025 at 17:57 IST

Tanya Mittal Crying: बिग बॉस से निकल पहली बार घर लौटकर पिता के गले लग खूब रोईं तान्या मित्तल, धूमधाम से किया परिवार ने स्वागत

Tanya Mittal Crying: बिग बॉस 19 खत्म होने के बाद अब तन्या मित्तल अपने होमटाउन ग्वालियर पहुंच गई हैं। इस दौरान का उनका एक वीडियो सामने आया है, जिसमें उनका ग्रैंड तरीके से स्वागत किया गया है।

Follow :  
×

Share


Tanya Mittal crying | Image: instagram

Tanya Mittal Crying: रियलिटी शो बिग बॉस 19 भले ही खत्म हो चुका हो, लेकिन इस सीजन की चर्चित कंटेस्टेंट तान्या मित्तल अब भी सुर्खियों में बनी हुई हैं। सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर और बिजनेसवूमेन तान्या मित्तल शो के दौरान अपनी लग्जरी लाइफस्टाइल को लेकर लगातार चर्चा में रहीं हैं। अब करीब 15 हफ्तों के लंबे सफर के बाद तान्या आखिरकार अपने घर लौट आई हैं। इस दौरान उनका घर में ग्रैंड तरीके से स्वागत किया है। वह अपनी फैमिली से मिलकर काफी इमोशनल नजर आईं।

ग्वालियर पहुंचते ही परिवार ने किया ने किया तान्या मित्तल का स्वागत

बिग बॉस 19 से बाहर आने के बाद तान्या मित्तल अपने होमटाउन ग्वालियर गईं हैं, जहां परिवार ने उनका जोरदार स्वागत किया। इस दौरान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें तान्या अपने पिता के गले लगकर रोती हुई नजर आ रही हैं। इस दौरान उनकी मां और बाकी के मौजूद लोग भी काफी भावुक नजर आए। वायरल वीडियो में तान्या अपने पिता से कहती हैं कि उन्होंने शो के दौरान कभी भी उनका नाम नहीं लिया, फिर भी लोग उनका मजाक उड़ाते रहे और उनके बारे में गलत बातें कहते रहे। यह कहते हुए तान्या खुद को संभाल नहीं पाईं और रो पड़ीं। वहीं परिवार के सदस्य उन्हें चुप कराते और संभालते हुए दिखाई दे रहे हैं।

 

इंस्टाग्राम पर दिखाया लग्जरी कार कलेक्शन

इमोशनल वीडियो के साथ-साथ तान्या मित्तल ने इंस्टाग्राम पर एक और वीडियो शेयर किया, जिसमें उन्होंने अपनी महंगी गाड़ियों का कलेक्शन फैंस को दिखाया है। वीडियो के कैप्शन में उन्होंने लिखा कि वह अपनी इन चीजों को बहुत मिस कर रही थीं। एक बार फिर तान्या ने सोशल मीडिया पर अपनी लग्जरी लाइफस्टाइल को लेकर चर्चा बटोरी।

बिग बॉस के बाद रिश्तों में आई दूरी

बिग बॉस 19 खत्म होने के बाद तान्या मित्तल ने शो के कई कंटेस्टेंट्स से दूरी बना ली है। शो में उनकी करीबी दोस्त रहीं नीलम गिरी को भी तान्या ने इंस्टाग्राम पर अनफॉलो कर दिया था। हाल ही में तान्या को बिग बॉस 19 की सक्सेस पार्टी में आखिरी बार देखा गया था। बता दें कि शो के दौरान तान्या मित्तल पर यह आरोप भी लगे थे कि वह अपने पिता और परिवार की पहचान छुपा रही हैं। हालांकि अब इंस्टाग्राम पर परिवार के साथ वीडियो शेयर कर उन्होंने इन आरोपों पर विराम लगाने की कोशिश की है।

यह भी पढ़ें: मशहूर एक्टर पर सोसायटी में लाठी से हमला, मारपीट का VIDEO VIRAL

Published By : Sujeet Kumar

पब्लिश्ड 15 December 2025 at 17:57 IST