अपडेटेड 11 February 2026 at 20:46 IST
Surbhi Jyoti Pregnancy: सुरभि ज्योति के घर गूंजने वाली है किलकारी, एक्ट्रेस ने क्यूट पोस्ट के साथ दी गुड न्यूज
Surbhi Jyoti Pregnancy: एक्ट्रेस सुरभि ज्योति के घर जल्द ही नन्हे मेहमान की किलकारियां गूंजने वाली हैं। 'कुबूल है' और 'नागिन' जैसे सुपरहिट शोज से घर-घर में अपनी पहचान बनाने वाली सुरभि ने सोशल मीडिया पर अपनी प्रेग्नेंसी की खबर शेयर कर फैंस को एक खूबसूरत सरप्राइज दिया है।
Surbhi Jyoti Pregnancy: अपनी खूबसूरती और बेहतरीन अदाकारी से करोड़ों दिलों पर राज करने वाली सुरभि ने सोशल मीडिया पर एक ऐसी खबर साझा की है, जिसने इंटरनेट का पारा बढ़ा दिया है। सुरभि ज्योति और उनके पति सुमित सूरी जल्द ही माता-पिता बनने वाले हैं। इसकी खबर खुद सुरभि ज्योति ने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरीए साझा किया है।
सुरभि ज्योति ने क्यूट पोस्ट किया शेयर
सुरभि ज्योति सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं, लेकिन उनका ताजा पोस्ट उनके प्रशंसकों के लिए किसी बड़े सरप्राइज से कम नहीं था। एक्ट्रेस ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर एक बेहद प्यारी तस्वीर साझा की है। इस फोटो में सुरभि और सुमित के पैर नजर आ रहे हैं, जिनके बीच में छोटे से सफेद जूते रखे हुए हैं। यह तस्वीर बिना कुछ कहे ही सब कुछ बयां कर रही थी कि उनके जीवन में एक नन्हा मेहमान आने वाला है।
'हमारा सबसे बड़ा एडवेंचर'- सुरभि ने लिखा भावुक कैप्शन
इस खुशखबरी को साझा करते हुए सुरभि ने एक दिल छू लेने वाला कैप्शन भी लिखा। उन्होंने लिखा कि 'हमारा सबसे बड़ा एडवेंचर अब शुरू हो रहा है।'
इसके साथ ही एक्ट्रेस ने खुलासा किया कि उनके घर खुशियां जून के पहले हफ्ते में दस्तक देंगी। अपने पोस्ट में उन्होंने 'नजरबट्टू' वाले इमोजी और 'ऊं' के चिन्ह का इस्तेमाल कर अपनी भावनाओं को व्यक्त किया। जैसे ही यह खबर सामने आई, टीवी इंडस्ट्री के सितारों और फैंस ने कमेंट सेक्शन में बधाइयों का तांता लगा दिया।
2024 में रचाई थी शाही शादी
आपको याद दिला दें कि सुरभि ज्योति और सुमित सूरी ने करीब 5 साल तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद पिछले साल, यानी 2024 को शादी के बंधन में बंधने का फैसला किया था। शादी की तस्वीरों ने भी सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोरी थीं और अब शादी के बाद इस जोड़े ने अपने जीवन के नए अध्याय की घोषणा कर दी है।
Published By : Sujeet Kumar
पब्लिश्ड 11 February 2026 at 20:46 IST