Splitsvilla X6 Finale: कुशल तंवर और कायरा अनु बने विनर, 20 लाख की प्राइज मनी के साथ जीता दिल

Splitsvilla X6 Finale: शो ‘स्प्लिट्सविला X6’ का ग्रैंड फिनाले हो गया है। इस शो को इसके विनर कुशल तंवर और कायरा अनु भी मिल गए हैं।

Follow :  
×

Share


Splitsvilla X6 Finale | Image: instagram

Splitsvilla X6 Finale: एमटीवी के चर्चित रियलिटी शो ‘स्प्लिट्सविला X6’ का ग्रैंड फिनाले काफी शानदार रहा है, जहां गुल्लू उर्फ कुशल तंवर और कायरा अनु ने सीजन की ट्रॉफी अपने नाम कर ली है। दोनों ने फिनाले में योगेश और रुरु की जोड़ी को हराते हुए 20 लाख रुपये की प्राइज मनी जीती है। लगभग चार महीने तक चले इस सीजन में उनकी बॉन्डिंग और केमिस्ट्री ने दर्शकों का खूब दिल जीता है। अब फिनाले को देखकर और विनर पाने के बाद फैंस काफी खुश नजर आ रहे हैं।

प्यार और पैसा थीम पर आधारित था सीजन

इस बार शो की थीम ‘प्यार और पैसा’ रखी गई थी। पूरे सीजन में कुशल और कायरा ने अपने मजबूत रिश्ते, समझदारी और गेम प्लान से दर्शकों को प्रभावित किया था। दोनों शुरुआत से ही एक मजबूत कंटेस्टेंट के तौर पर सामने आए और हर टास्क में शानदार प्रदर्शन करते हुए फिनाले तक पहुंचे।

जीत के बाद कुशल तंवर ने जताई खुशी

शो जीतने के बाद कुशल तंवर ने अपने फैंस और सपोर्टर्स का धन्यवाद किया है। उन्होंने कहा कि वह और कायरा पूरे सीजन में एक बेहतरीन टीम की तरह खेले हैं। कुशल के मुताबिक दोनों ने जिस तरह रिश्तों को संभाला, नियमों का पालन किया और मजबूत कनेक्शन बनाए, उसी वजह से वे इस जीत के असली हकदार बने।

कायरा अनु ने शेयर किया अनुभव

वहीं कायरा अनु ने अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहा कि अभी भी उन्हें इस जीत पर यकीन नहीं हो रहा है। उन्होंने कहा कि कुशल के साथ यह ट्रॉफी जीतना किसी सपने के सच होने जैसा है। कायरा ने इसे अपने जीवन का बेहद खूबसूरत और इमोशनल सफर बताया।

योगेश और रुरु को मिली कड़ी टक्कर

ग्रैंड फिनाले में कुशल और कायरा का मुकाबला योगेश और रुरु की जोड़ी से हुआ है। दोनों टीमों के बीच जबरदस्त मुकाबला देखने को मिला है, लेकिन आखिर में कुशल और कायरा ने शानदार प्रदर्शन के दम पर Splitsvilla X6 का खिताब अपने नाम कर लिया।

सनी लियोनी और करण कुंद्रा ने होस्ट किया था ये सीजन

एमटीवी के इस सीजन को सनी लियोनी और करण कुंद्रा ने होस्ट किया था। शुरुआत में शो में कई अप्रत्याशित मोड़ देखने को मिले, लेकिन समय के साथ कुशल और कायरा दर्शकों के साथ-साथ होस्ट्स के भी फेवरेट बन गए। कई मौकों पर सनी और करण दोनों इस कपल की तारीफ करते नजर आए।

यह भी पढ़ें: सीक्रेट तरीके से बनाएं भरवां करेला, कड़वापन होगा छूमंतर; नोट करें विधि

Published By : Kirti Soni

पब्लिश्ड 17 May 2026 at 17:19 IST