
Bharwan Karela Recipe: इस सीक्रेट तरीके से बनाएं भरवां करेला, कड़वापन होगा छूमंतर; नोट करें विधि
Bharwan Karela Recipe: कई लोग करेले का नाम सुनते ही मुंह बनाने लगते हैं। लोग इसके कड़वे स्वाद की वजह से खाने के लिए बचते हैं। लेकिन अगर इसे सही तरीके से बनाया जाए तो भरवां करेला बेहद स्वादिष्ट लग सकता है। नमक, भाप और खास मसालों की मदद से करेले की कड़वाहट आसानी से कम की जा सकती है। आज हम आपको स्वाद से भरपूर भरवां करेला बनाने का आसान तरीका और कुछ खास टिप्स बताने जा रहे हैं। नोट कर लें रेसिपी।
- फोटो गैलरी
- 2 min read
भरवां करेला बनाने के लिए सामग्री
- 250 से 500 ग्राम करेला
- प्याज
- हरी मिर्च
- अदरक-लहसुन
- सौंफ पाउडर
- अमचूर पाउडर
- धनिया पाउडर
- हल्दी
- लाल मिर्च
- हींग
- जीरा
- नमक
- सरसों के तेल
करेले की कड़वाहट दूर करने के लिए, सबसे पहले करेलों को धोकर छील लें। अब सभी करेले के बीच में चीरा लगा लें। अब उन पर अच्छी तरह नमक लगाकर 30 से 40 मिनट के लिए छोड़ दें।
Image: AIAdvertisement
इसके बाद करेलों को साफ पानी से धोकर निचोड़ लें। इस ट्रिक को फॉलो करे से करेले की काफी हद तक कड़वाहट कम हो जाती है।
Image: Pexels
अगर आप करेले की कड़वाहट पूरी तरह खत्म करना चाहते हैं तो नमक लगाने और धोने के बाद करेलों को 5 से 7 मिनट के लिए भाप में पका लें। यह ट्रिक करेले को स्वादिष्ट बनाने में काफी मदद करती है।
Advertisement
कड़ाही में तेल गर्म करें। इसमें हींग और जीरा डालें। बारीक कटा प्याज, हरी मिर्च, अदरक-लहसुन, करेले के छिलके डालकर भून लें। हल्दी, धनिया पाउडर, सौंफ पाउडर, मिर्च, अमचूर पाउडर, नमक डालकर मसाले को पकाएं।
Image: Freepik
जब मसाला ठंडा हो जाए तो इसे करेलों के अंदर अच्छी तरह भर दें। इसके बाद करेलों को धागे से बांध लें ताकि पकाते समय मसाला बाहर न निकले।
Image: Freepik
अब कड़ाही में सरसों का तेल गर्म करें और भरवां करेलों को उसमें रख दें। इन्हें धीमी आंच पर ढककर 10 से 15 मिनट तक पकाएं। बीच-बीच में करेलों को पलटते रहें ताकि वे हर तरफ से सुनहरे और क्रिस्पी हो जाएं।
करेला बनाते समय अमचूर पाउडर, नींबू जरूर डालें। इससे कड़वाहट बैलेंस हो जाती है। स्टफिंग में प्याज डालने से स्वाद स्वाद बेस्ट हो जाता है। वहीं सरसों के तेल में पकाने से भरवां करेला स्वादिष्ट लगता है।