Splitsvilla 7 फेम मयंक पवार के निधन से सदमे में फैंस, 37 की उम्र में ली अंतिम सांस
Splitsvilla 7 Mayank Pawar Passes Away: रियलिटी शो 'स्प्लिट्सविला 7' में अपनी मौजूदगी से फेम हासिल करने वाले मशहूर फिटनेस इन्फ्लुएंसर मयंक पवार का निधन हो गया है।
- मनोरंजन समाचार
- 2 min read
Splitsvilla 7 Mayank Pawar Passes Away: रियलिटी शो ‘स्प्लिट्सविला 7’ में अपनी मौजूदगी से फेम हासिल करने वाले मशहूर फिटनेस इन्फ्लुएंसर मयंक पवार का निधन हो गया है। उन्होंने 23 फरवरी 2026 को 37 साल की उम्र में अंतिम सांस ली।
मयंक पवार के निधन की खबर उनके आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर की गई है जिसे पढ़कर उनके फैंस और दोस्तों को बड़ा झटका लगा है। उनके निधन से उनके चाहनेवालों में शोक की लहर दौड़ पड़ी है।
‘स्प्लिट्सविला 7’ फेम मयंक पवार का निधन
उनके इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किए गए एक पोस्ट में बताया गया है कि मयंक पवार का 23 फरवरी 2026 को 37 साल की आयु में निधन हो गया है। हालांकि, पोस्ट में उनकी मौत का कारण नहीं बताया गया है।
उनके परिवार ने मयंक की प्रार्थना सभा के बारे में भी जानकारी साझा की है। यह प्रार्थना सभा 25 फरवरी 2026 को शाम 5 बजे से 6 बजे तक वाल्मीकि मंदिर, संगम पार्क, राणा प्रताप बाग में होगी। पोस्ट के कैप्शन में लिखा है, “एक भाई, एक चैंपियन, एक मेंटर और कई लोगों के लिए प्रेरणा। मयंक पवार हमेशा हमारे दिलों में रहेंगे। प्लीज प्रार्थना और याद में हमारे साथ शामिल हों। ओम शांति।”
बता दें कि मयंक ने 1 जनवरी 2026 को ही अपना 37वां जन्मदिन मनाया था। उनके निधन की खबर से उनके फैंस और फॉलोअर्स स्तब्ध रह गए हैं और शोक जता रहे हैं।
छह बार मिस्टर इंडिया का जीता खिताब
मयंक पवार को पहली बार रियलिटी शो ‘स्प्लिट्सविला 7’ से पहचान मिली थी, जहां वे एक यादगार कंटेस्टेंट बन गए। वे छह बार मिस्टर इंडिया का खिताब जीत चुके थे और एक बार मिस्टर एशिया विजेता भी रहे। इसके अलावा वे एक सेलिब्रिटी फिटनेस ट्रेनर और फिटनेस आइकन भी थे। ‘स्प्लिट्सविला 7’ में भी वो काफी पॉपुलर थे। यही कारण है कि जब वो शो से बाहर हुए तो होस्ट सनी लियोनी फूट-फूट कर रो पड़ीं।
Published By : Sakshi Bansal
पब्लिश्ड 24 February 2026 at 22:42 IST