KSBKBT 2: तुलसी-मिहिर के सफर का हुआ अंत, 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' बंद होने पर इमोशनल हुईं स्मृति ईरानी और एकता कपूर; पोस्ट में कहा- फिर मिलेंगे
टीवी का पसंदीदा शो 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' ऑफ एयर हो गया है। शो के बंद होने पर स्मृति ईरानी और एकता कपूर बेहद भावुक हो गईं। दोनों ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में कुछ ऐसा लिखा जिसने दर्शकों को भी इमोशनल कर दिया। एकता ने कहा कि कुछ लोगों को अलविदा कहना बहुत मुश्किल होता है लेकिन उन्हें उम्मीद है कि वो दोबारा मिलेंगे।
- मनोरंजन समाचार
- 4 min read
KSBKBT Finale: टेलीविजन की दुनिया का सबसे चर्चित और आइकॉनिक शो 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' अब ऑफ एयर हो गया है। इस शो ने छोटे पर्दे पर आते ही दर्शकों के दिलों पर ठीक वैसा ही जादू चलाया जैसा ठीक सालों पहले इसके पहले सीजन ने चलाया था। अब इस शो के बंद होने से दर्शकों के साथ-साथ इसके मेकर्स और कलाकार भी बेहद मायूस हैं। जहां 'तुलसी' के किरदार में दोबारा लौटीं स्मृति ईरानी ने अपनी पुरानी यादों को ताजा करते हुए इस पूरे सफर को भावनाओं से भरी एक 'रोलर कोस्टर राइड' बताया, तो वहीं शो की निर्माता एकता कपूर ने भी सोशल मीडिया पर एक भावुक नोट शेयर किया है।
स्मृति ईरानी ने शो से जुड़े कुछ यादगार पलों की झलक अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर कीं। उन्होंने इसी के साथ एक दिल छू लेने वाला नोट भी शेयर किया। स्मृति ने लिखा, 'ये भावनाओं के एक रोलर कोस्टर से कम नहीं था। इस सफर में यादें बनीं, पुरानी कहानियों को फिर से जिया गया और जिंदगी के जाने-पहचाने और अनजाने पहलुओं को समेटते हुए नए अध्याय जुड़े।'
शो बंद होने पर भावुक होकर क्या बोलीं स्मृति ईरानी?
एक्ट्रेस ने आगे लिखा, 'दिल कभी नहीं थका, दिमाग कदम से कदम मिलाकर चलता रहा और हर उतार-चढ़ाव के साथ आत्मा में हलचल होती रही। भावनाओं, पुरानी यादों और नई शुरुआत की उस खूबसूरत हलचल के बीच हमने इतिहास के कुछ ऐसे छोटे-छोटे हिस्से रचे, जिन्हें शो खत्म होने पर भी काफी समय बाद भी संजोकर रखा जाएगा।'
'जब तक हमारी कहानियां फिर से मिल जातीं...'
ईरानी ने अंत में लिखा, 'जब तक हमारी कहानियां फिर से एक-दूसरे को नहीं मिल जातीं... क्योंकी हम हैं राही प्यार के फिर मिलेंगे चलते चलते।'
एकता कपूर ने शेयर किया इमोशनल नोट
वहीं एकता कपूर ने आखिरी एपिसोड के ऑन एयर होने से पहले अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया जिसमें तुलसी और मिहिर के साथ शो के कई खूबसूरत पल दिखाए गए हैं। इसी के साथ उन्होंने लिखा, 'आज 'क्योंकि' का आखिरी एपिसोड है! कुछ विदाई बहुत मुश्किल होती हैं, लेकिन मेरे दिल में 'क्योंकि' के लिए हमेशा प्यार रहेगा। इसी शो ने मुझे वह बनाया है जो मैं आज हूं।'
'167 एपिसोड करने का सोचा था, लेकिन 450...'
उन्होंने आगे लिखा, 'अब उस शो को अलविदा कहने का समय आ गया है, जिसे हमने 167 एपिसोड तक करने का सोचा था, लेकिन हमने कुल 450 एपिसोड किए। 'क्योंकि' के लिए हमेशा ढेर सारा प्यार। फिर मिलेंगे।'
बता दें कि इस आइकॉनिक फ्रेंचाइजी के शानदार इतिहास की शुरुआत 3 जुलाई 2000 को हुई थी। एकता कपूर के शो 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' ने 6 नवंबर 2008 तक कुल 1833 एपिसोड्स के साथ टेलीविजन पर राज किया और दर्शकों के दिलों में अपनी एक अलग पहचान बनाई।
स्मृति ईरानी-अमर उपाध्याय का कमबैक
इसके ठीक लगभग 17 साल के लंबे इंतजार के बाद 29 जुलाई 2025 को इस शो का मच अवेटेड सीक्वल 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' शुरू हुआ। इस नए सीजन में फैंस की चहेती जोड़ी स्मृति ईरानी (तुलसी) और अमर उपाध्याय (मिहिर विरानी) ने एक बार फिर छोटे पर्दे पर वापसी की, जिसने दर्शकों की पुरानी और खूबसूरत यादों को पूरी तरह से ताजा कर दिया।
महज 167 एपिसोड्स के एक छोटे सफर के इरादे से शुरू हुआ यह सीक्वल फैंस के सिर चढ़कर बोला और इसकी लोकप्रियता लगातार बढ़ती ही गई। दर्शकों के इसी बेइंतहा प्यार की बदौलत देखते ही देखते इस शो ने अपने 15 महीने के कार्यकाल में 450 एपिसोड्स का एक बड़ा आंकड़ा पार कर लिया। आखिरकार, 20 अक्टूबर की रात 10:30 बजे स्टार प्लस और जियो हॉटस्टार पर इसके आखिरी एपिसोड के साथ ही भारतीय टेलीविजन के इस सुनहरे और ऐतिहासिक दौर का एक बार फिर भावुक अंत हो गया।
Published By : Priyanka Yadav
पब्लिश्ड 21 October 2026 at 11:55 IST