अपडेटेड 23 April 2025 at 16:49 IST
पहलगाम हमले से कुछ घंटे पहले ही वापस लौटे शोएब-दीपिका, फिर सोशल मीडिया पर लिखा कुछ ऐसा, लोग बोले- बेशर्मी की हद है...
Shoaib Ibrahim-Dipika on Pahalgam Attack: शोएब इब्राहिम ने अपडेट दिया है कि वो पहलगाम आतंकी हमले के कुछ घंटे पहले ही कश्मीर से वापस लौट आए थे।
Shoaib Ibrahim-Dipika on Pahalgam Attack: जम्मू-कश्मीर में मंगलवार को हुए आतंकी हमले में कई टूरिस्ट की जान चली गई है। पहलगाम में आतंकियों ने फायरिंग कर दी जिसमें लगभग 27 लोगों की मौत हो गई है। बता दें कि टीवी का मशहूर कपल दीपिका कक्कड़ और शोएब इब्राहिम भी उसी समय घूमने के लिए घाटी गया था। ऐसे में फैंस उनकी सेफ्टी को लेकर चिंता करने लगे।
शोएब इब्राहिम ने अब सोशल मीडिया के जरिए फैंस को अपडेट दिया है कि वो पहलगाम आतंकी हमले से कुछ घंटे पहले ही कश्मीर से वापस लौट आए थे। हालांकि, इसी पोस्ट के अंत में एक्टर कुछ ऐसा लिख देते हैं जिसकी वजह से उन्हें सोशल मीडिया पर बुरी तरह ट्रोल किया जा रहा है।
पहलगाम हमले के बीच भी शोएब को व्लॉग की चिंता
शोएब ने अपनी इंस्टा स्टोरी में लिखा था- “हाय दोस्तों, आप सभी को हमारी सेफ्टी की चिंता हो रही थी। हम सब सेफ हैं, ठीक हैं। हम आज ही सुबह कश्मीर से निकल गए थे और दिल्ली सुरक्षित पहुंच गए। इतनी परवाह के लिए शुक्रिया। नया व्लॉग जल्द ही आ जाएगा”।
ऊपर तक तो सब ठीक था, लेकिन जैसे ही शोएब ने अपने यूट्यूब व्लॉग का जिक्र किया, वहां लोगों ने अपना आपा खो दिया। सोशल मीडिया पर लोग उनकी खूब आलोचना कर रहे हैं। उनका लिखना है कि कैसे इतने संवेदनशील समय में भी एक्टर को व्लॉग की लग रही है। लोगों ने कहा कि उन्हें शर्म आनी चाहिए। एक ने ये भी लिखा कि ‘इंसानियत बची ही नहीं है, यहां भारतीयों पर हमला हो गया और उन्हें अपने व्लॉग की सूझ रही है’।
ट्रोलिंग के बाद आखिरकार शोएब ने हमले पर किया रिएक्ट
अब इतनी आलोचना के बाद आखिरकार टीवी एक्टर ने पहलगाम में हुए आतंकी हमले पर अपनी नाराजगी जताई है। उन्होंने एजेंसी द्वारा शेयर किए गए हमलावरों के स्केच की तस्वीरें शेयर करते हुए कुरान का जिक्र किया और लिखा कि जो भी किसी मासूम इंसान का कत्ल करता है, इसका मतलब है कि उसने पूरी इंसानियत का कत्ल कर दिया है। शोएब ने आगे लिखा- इन्हें ढूंढो और जान से मारो।
Published By : Sakshi Bansal
पब्लिश्ड 23 April 2025 at 16:36 IST