Lock Upp 2: एक्टिंग के लिए मिले रिजेक्शन और सेट पर सुनने पड़े ताने, 'नायरा' बनकर घर-घर मशहूर होने से पहले ऐसा था शिवांगी जोशी का सफर
Lock Upp 2: शिवांगी जोशी ने 'लॉक अप 2' में अपने करियर में मिले रिजेक्शन के बारे में बात की है। आइए जानते हैं उन्होंने क्या कुछ बोला है।
- मनोरंजन समाचार
- 2 min read
Lock Upp 2: टीवी की फेमस एक्ट्रेस शिवांगी जोशी इन दिनों अपने नए प्रोजेक्ट 'लॉक अप 2' को लेकर काफी चर्चा में बनी हुई हैं। शिवांगी इंडस्ट्री का एक जाना-माना नाम हैं और उनके एक्टिंग को फैंस हमेशा से खूब पसंद करते रहे हैं। उन्हें असली पहचान शो 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' से मिली, जिसमें उन्होंने नायरा का फेमस किरदार निभाया था। हालांकि, सफलता का यह रास्ता शिवांगी के लिए बिल्कुल भी आसान नहीं था। उन्हें अपनी जगह बनाने के लिए कड़ी मेहनत और भारी स्ट्रगल करना पड़ा।
शिवांगी जोशी को मिला रिजेक्शन
एक पुराने इंटरव्यू के दौरान शिवांगी ने अपने शुरुआती दिनों के रिजेक्शन के बारे में खुलकर बात की थी। एक्ट्रेस ने बताया कि अपने पहले शो को साइन करने से पहले उन्हें लगभग एक साल तक लगातार रिजेक्शन झेलने पड़े थे।
सेट पर सीनियर्स ने उड़ाया मजाक
केवल रिजेक्शन ही नहीं, बल्कि शिवांगी को सेट पर अपमान का भी सामना करना पड़ा। उन्होंने शेयर किया कि उनके पहले शो के दौरान सीनियर्स अक्सर उनका मजाक उड़ाते थे। एक्ट्रेस के अनुसार, सीनियर कलाकार कहा करते थे कि न जाने इन्हें कहां से ले आते हैं। वे अक्सर यह कमेंट करते थे कि केवल शक्ल देखकर कास्ट कर लिया जाता है, इन्हें एक्टिंग बिल्कुल नहीं आती और इनकी वजह से बाकी स्टार्स का समय बर्बाद हो रहा है।
शिवांगी का करियर
शिवांगी जोशी के करियर की बात करें तो उन्होंने सबसे पहले खेलती है जिंदगी आंख मिचोली से शुरुआत की थी। इसके बाद उन्होंने परवरिश- कुछ खट्टी कुछ मीठी में छोटे रोल किए। उन्होंने बेइंतहा, बेगुसराय, 'ये है आशिकी', 'प्यार तूने क्या किया', 'बालिका वधू 2', 'फियर फैक्टर: खतरों के खिलाड़ी', 'बेकाबू', 'बरसातें' और 'बड़े अच्छे लगते हैं' जैसे कई चर्चित शोज में काम किया है। इससे पहले उन्हें बड़े अच्छे लगते हैं में हर्षद चोपड़ा के साथ मुख्य भूमिका में देखा गया था।
Published By : Kirti Soni
पब्लिश्ड 16 July 2026 at 17:47 IST