Shilpa Shinde Contorversy: झूठे हैरेसमेंट केस पर भड़कीं हिना खान को 'अंगूरी भाभी' ने दिया जवाब, कहा- 'बीमार हैं आप, मुझे मत छेड़िए...'
Shilpa Shinde Vs Hina Khan: शिल्पा शिंदे के पॉडकास्ट के बाद लगातार वह खबरों में बनी हुई है। एक्ट्रेस ने अपने नए वीडियो में बिना किसी का नाम लिए सीधा हिना खान पर निशाना साधा।
- मनोरंजन समाचार
- 3 min read
Shilpa Shinde Harassement Case: टीवी की मशहूर 'अंगूरी भाभी' यानी एक्ट्रेस शिल्पा शिंदे इन दिनों अपने एक बड़े खुलासे को लेकर सुर्खियों में हैं। हाल ही में उन्होंने कुबूल किया था कि उन्होंने 'भाबी जी घर पर हैं' के प्रोड्यूसर संजय कोहली पर हैरेसमेंट का जो आरोप लगाया था, वह पूरी तरह झूठा था। इस सच के सामने आने के बाद पूजा बेदी और हिना खान जैसे कई सेलेब्स ने शिल्पा को झूठा आरोप लगाने के लिए जमकर खरी-खोटी सुनाई। लेकिन अब शिल्पा ने इन तानों पर अपनी चुप्पी तोड़ी है और एक वीडियो के जरिए करारा जवाब दिया है।
हिना खान पर शिल्पा का तीखा पलटवार
शिल्पा शिंदे ने अपने नए वीडियो में बिना किसी का नाम लिए सीधा हिना खान पर निशाना साधा। उन्होंने गुस्से में कहा, "चलती ट्रेन में मत चढ़िए, आपको चोट लग जाएगी। पब्लिसिटी पाने के लिए आप लोगों के पास अपनी बीमारियां हैं, घर वालों की डेथ है, वो भी दिक्कतें हैं... तो फिर आपको पब्लिसिटी के लिए शिल्पा क्यों चाहिए? आप लोग तो पहले से ही फेमस हो, इसलिए गड़े हुए मुर्दे मत उखाड़िए।"
"उस वक्त मैं सुसाइड के करीब थी"
शिल्पा ने अपनी सफाई देते हुए बताया कि आखिर उन्होंने वो झूठा केस क्यों किया था। उन्होंने कहा कि उस वक्त उनके हालात बहुत खराब थे और वो सुसाइड करने की कगार पर थीं। उनके पास लड़ने का कोई दूसरा रास्ता नहीं बचा था।
उन्होंने 'महाभारत' का उदाहरण देते हुए कहा कि विपरीत हालात से निपटने के लिए उन्होंने 'साम-दाम-दंड-भेद' का सहारा लिया था। शिल्पा के मुताबिक, 9 साल बाद अब जब सब ठीक हो गया है, तो वह अपने दिल का बोझ हल्का करना चाहती थीं। एक बेटी के पिता और पत्नी के पति के सम्मान के लिए उन्होंने अपनी गलती मानी है और ये सच कुबूल किया है, क्योंकि वो दिल में झूठ लेकर नहीं जी सकती थीं।
"मुझे मत छेड़िए, मेरे पास आज भी सबूत हैं"
शिल्पा ने उन लोगों को कड़ी चेतावनी दी जो बिना पूरी बात जाने उन पर सवाल उठा रहे हैं। उन्होंने साफ शब्दों में कहा "मैं आज भी ऐसे सबूत दे सकती हूं कि न चाहते हुए भी आपको उस इंसान से नफरत हो जाएगी।
"मुझे मत छेड़िए। जिस बात का आपको पता नहीं है, उस पर भौंकना बंद कर दीजिए।" "अगर उस वक्त मेरा साथ दिया होता, तो आज ये नौबत ही नहीं आती।"
"मैं कल भी अकेली थी, आज भी अकेले लड़ूंगी"
शिल्पा ने अपना दर्द बयां करते हुए कहा कि जब वो 'बिग बॉस' में गई थीं, तब भी लोगों ने उन्हें ताने मारे थे कि वो जमानत पर बाहर हैं। उन्होंने कहा कि वो सच के लिए किसी से नहीं डरतीं। "जिसको जो भौंकना है भौंके। मैंने उस वक्त भी अकेले लड़ाई लड़ी थी, और मैं आज भी अकेले लड़ने के लिए तैयार हूं।"
शिल्पा ने यह भी चिंता जताई कि अगर सच बोलने पर इस तरह से नफरत झेली पड़ेगी, तो भविष्य में कोई भी इंसान अपनी गलती मानकर सच बोलने की हिम्मत नहीं करेगा। दुनिया में लोग सीना ठोक कर झूठ बोलते हैं, लेकिन सच कहने वाले को ही निशाना बनाया जाता है।
फैंस का मिल रहा है सपोर्ट
शिल्पा के इस बेबाक जवाब के बाद उनके फैंस भी उनके समर्थन में आ गए हैं। सोशल मीडिया पर फैंस का कहना है कि सबके सामने अपनी गलती मानना और सच बोलने के लिए बहुत बड़ी हिम्मत चाहिए होती है। इसलिए लोगों को शिल्पा को टारगेट करना बंद कर देना चाहिए।
Published By : Samridhi Breja
पब्लिश्ड 4 June 2026 at 19:47 IST