अपडेटेड 25 July 2025 at 17:37 IST

शेफाली जरीवाला की मौत से नहीं उबर पा रहे पति पराग त्यागी, ब्रेकडाउन होते हुए शेयर किया पोस्ट

Parag Tyagi Emotional Post: 'कांटा लगा गर्ल' शेफाली जरीवाला के अचानक निधन ने पूरी एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री को सदमें में डाल दिया। उनके पति पराग त्यागी इस भयानक हादसे से अभी तक उबर नहीं पाएं हैं। हाल में उन्होंने पोस्ट शेयर किया है, जिसमें ब्रेकडाउन होते हुए उनका दर्द साफ झलक रहा है।

Follow :  
×

Share


Shefali Jariwala- Parag Tyagi | Image: Instagram

Parag Tyagi Emotional Post: 'कांटा लगा गर्ल' शेफाली जरीवाला के अचानक निधन ने पूरी एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री को सदमें में डाल दिया। उनके पति पराग त्यागी इस भयानक हादसे से अभी तक उबर नहीं पाए हैं। हाल  ही में उन्होंने सोशल मीडिया पर बेहद इमोशनल पोस्ट शेयर किया। इस पोस्ट में उनका दर्द साफ झलक रहा है। पराग के ब्रेकडाउन और उनका अकेलापन देख, फैंस भी भावुक हो गए हैं।

शेफाली की मौत से सदमे में है पराग त्यागी

पराग त्यागी ने इंस्टाग्राम पर इमोशनल पोस्ट शेयर किया है। इसमें एक फोटो है, जिसके साथ लंबा पोस्ट भी लिखा हुआ है। इसमें उन्होंने बताया है कि वे अब भी शेफाली के बिना खुद को अधूरा महसूस कर रहे हैं। उन्होंने लिखा है कि दिन बीत रहे हैं लेकिन दिल का दर्द वही है। कैप्शन में उनका ब्रेकडाउन साफ नजर आ रहा है।  

कौन दे रहा साथ?

पराग त्यागी ने अपनी पोस्ट में बताया कि अब उनके और शेफाली के डॉगी सिम्बा ही उनका सहारा है। शेफाली से जुड़ी हर याद उन्हें सिम्बा के जरिए महसूस होती है। उन्होंने लिखा,'जब सिम्बा मुझे देखता है तो ऐसा लगता है जैसे शेफाली अब भी आसपास है।'

पराग के पोस्ट पर इंडस्ट्री के कई लोगों ने दी हिम्मत

पराग त्यागी के इस पोस्ट पर टीवी इंडस्ट्री से जुड़े कई स्टार्स ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। कमेंट बॉक्स में बहुत से लोग उन्हें हिम्मत बांधने की बात लिख रहे हैं। लोग लगातार कमेंट कर रहे हैं कि वह मजबूत बने रहें और शेफाली की यादों को संबल की तरह अपनाएं। बता दें कि शेफाली जरीवाला के अचानक निधन ने उनके फैंस और करीबियों के झकझोर कर रख दिया था। उनकी मौत की वजह अभी पूरी तरह से साफ तौर पर सामने नहीं आ पाई है, लेकिन कहा जा रहा है कि यह एक अचानक हुई मेडिकल इमरजेंसी थी। वह अपने करियर और पर्सनल दोनों लाइफ में खुश थीं।

यह भी पढ़ें: 'सैयारा' ने Tanvi the Great को दिया जोर का झटका, अनुपम खेर का खुलासा

Published By : Kirti Soni

पब्लिश्ड 25 July 2025 at 17:37 IST