अपडेटेड 7 March 2026 at 19:48 IST
‘ऐसी लड़कियों की वजह से…’, खुशी मुखर्जी के बोल्ड आउटफिट पर सिंगर सैंटी शर्मा का 'घटिया' बयान; VIDEO वायरल
Khushi Mukherjee: सैंटी शर्मा ने खुशी मुखर्जी का एक पैपराजी वीडियो शेयर किया है जिसमें वो ब्लैक कलर की बेहद बोल्ड ड्रेस में पोज देती जा सकती हैं। इसके साथ रैपर ने विवादित बात लिखी है।
Khushi Mukherjee: एक्ट्रेस और इन्फ्लुएंसर खुशी मुखर्जी का अतरंगी और बोल्ड ड्रेसिंग सेंस आए दिन चर्चा का विषय बन जाता है। कभी-कभार वो ऐसे कपड़े पहनकर आ जाती हैं जिसे कुछ लोग ‘अश्लील’ भी करार देते हैं। इस बीच, सैंटी शर्मा नाम के एक रैपर और सिंगर ने खुशी को लेकर ऐसी भद्दी टिप्पणी कर डाली जिसके बाद उनकी सोशल मीडिया पर बुरी तरह आलोचना हो रही है।
सैंटी शर्मा ने खुशी मुखर्जी का एक पैपराजी वीडियो शेयर किया है जिसमें वो ब्लैक कलर की बेहद बोल्ड ड्रेस में पोज देती जा सकती हैं। इसे शेयर करते हुए सिंगर ने बड़ा बयान देते हुए लिखा- “ऐसी लड़कियों की वजह से भारत में रेप ज्यादा होते हैं”।
खुशी मुखर्जी पर सैंटी शर्मा का विवादित बयान
खुशी मुखर्जी के वीडियो पर सैंटी आगे लिखते हैं कि कैसे हमें सोशल मीडिया पर ऐसा कंटेंट पोस्ट करना चाहिए जो शालीन हो और समाज के लिए अच्छा हो क्योंकि इसे बच्चे भी देखते हैं। उन्होंने कहा कि इसका ध्यान रखना प्लेटफॉर्म्स की भी जिम्मेदारी है। सैंटी ने लिखा कि 'सोशल मीडिया पर खुलेआम ऐसे कपड़े दिखाना सही नहीं है क्योंकि इसे बच्चे भी देखते हैं। ऐसे कंटेंट पर सख्ती और नियम होना बहुत जरूरी है'।
उन्होंने आगे खुशी से रीक्वेस्ट करते हुए लिखा- “दीदी, मैं आपसे रिक्वेस्ट करता हूं कि हमारी आने वाली पीढ़ियों का भविष्य मत बिगाड़ो”।
ट्रोल हो रहे सैंटी शर्मा
जैसे ही सैंटी शर्मा ने ये वीडियो पोस्ट किया, लोगों ने सोशल मीडिया पर उन्हें बुरी तरह घेरना शुरू कर दिया है। एक ने लिखा- ‘क्या घटिया मानसिकता है’, तो दूसरा कमेंट करता है- ‘आपकी ही सोच में खराबी है’। हालांकि, कुछ लोग खुशी मुखर्जी को भी ट्रोल कर रहे हैं और उनका कहना है कि ‘वो केवल पब्लिसिटी पाने के लिए ऐसे वल्गर कपड़े पहनकर घूमती हैं’।
बता दें कि सैंटी शर्मा एक मशहूर रैपर और सिंगर हैं जिन्हें ‘एक थी मेरी गर्लफ्रेंड’, ‘किलिन’, ‘चोको मोको’, ‘गैंगस्टा’ जैसे गानों के लिए जाना जाता है। दूसरी ओर, खुशी मुखर्जी ‘स्प्लिट्सविला 10’ और ‘लव स्कूल 3’ जैसे रियलिटी शो से फेम पा चुकी हैं।
Published By : Sakshi Bansal
पब्लिश्ड 7 March 2026 at 19:48 IST