'तमाचा यहां खाएगा और तालियां बाहर बजेंगी', Gold Digger कहे जाने पर भड़कीं प्रियंका चाहर, शहजाद पूनावाला को यूं दिया मुंहतोड़ जवाब
Rise And Fall 2: प्रियंका चाहर चौधरी गोल्ड डिगर कह जाने पर बुरी तरह भड़क उठीं। उन्होंने शहजाद पूनावाला को लेकर कहा कि पिट कर जाएगा।
- मनोरंजन समाचार
- 2 min read
Rise And Fall 2: वीरेंद्र सहवाग के शो 'राइज एंड फॉल' में हाईवोल्टेज ड्रामा देखने को मिल रहा है। शो में शहजाद पूनावाला का कई कंटेस्टेंट्स के साथ क्लैश हुआ है। अब वे सिवेत तोमर के बाद टीवी एक्ट्रेस प्रियंका चाहर चौधरी संग भिड़ते नजर आए।
जी हां, शो के वायरल हो रहे क्लिप्स में शहजाद पूनावाला ने प्रियंका चाहर से कुछ ऐसा कह दिया, जो उन्हें रत्ती भर रास नहीं आया। इसके बाद एक्ट्रेस ने भी उन्हें खुलेआम धमकी दे डाली।
पूनावाला ने प्रियंका को कहा 'गोल्ड डिगर'
प्रियंका और पूनावाला के बीच की सामान्य बातचीत देखते ही देखते हाई-वोल्टेज ड्रामे में बदल गई। दोनों के बीच तीखी नोकझोंक शुरू हुई और बहस का स्तर पर्सनल होता चला गया। प्रियंका ने पूनावाला को 'मैनचाइल्ड' कह दिया, तो वहीं शहजाद पूनावाला ने भी कड़ा और जोरदार पलटवार करते हुए उन्हें 'गोल्ड डिगर' कह डाला।
विक्टिम कार्ड खेल तमाशा करेंगी- पूनावाला
प्रियंका कहती हैं- मैनचाइल्ड सुना है? सुना नहीं है, देखा नहीं है बताओ? इस पर पूनावाला कहते हैं, 'गोल्ड डिगर सुना है? गोल्ड डिगर तो बहुत ही कॉमन है। इसके बाद वे कहते हैं कि आज का प्रीडिक्शन, प्रियंका जी कल की तरह ही आज भी विक्टिम गार्ड खेलने का तमाशा करेंगी।
प्रियंका चौधरी हुईं इमोशनल
पूनावाला के गोल्ड डिगर कहने पर प्रियंका बेहद इमोशनल हो गईं। उनकी आंखें नम थीं। उन्होंने रोते हुए कहा, 'ये यहां से भी पिटकर जाएगा। मुझे गोल्ड डिगर कह रहा है। इसकी वजह से 1 मिनट के लिए भी नहीं सो पाई हूं। मेरे परिवार को पालने वाली मैं हूं।'
तमाचा खाएगा- प्रियंका चौधरी
एक्ट्रेस ने आगे गुस्से में कहा, 'तमाचा यहां खाएगा और तालियां उतनी ही जोर से बाहर बजेंगी।' प्रियंका की बात सुनकर शहजाद काफी भड़कते नजर आए और उन्होंने अपना माइक उतार दिया। उन्होंने कहा कि वे ये सब बर्दाश्त नहीं कर सकते।
पूनावाला संग कैमरे पर हाथापाई
इससे पहले शहजाद पूनावाला और सिवेत तोमर के बीच लड़ाई झगड़ा देखने को मिला था। सिवेत ने शहजाद संग मारपीट की और उनके कपड़े तक फाड़ दिए थे।
Published By : Priyanka Yadav
पब्लिश्ड 29 September 2026 at 16:43 IST