BREAKING: झांसी में नदी में डूबने से एक ही परिवार के 5 लोगों की दर्दनाक मौत; श्राद्ध कर्म के दौरान हुआ हादसा

झांसी जिले के रानीपुर के देवी सिंह पुरा गांव में सुखनई नदी में डूबने से एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत हो गई है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
drown
drown | Image: Representative/File

UP News: उत्तर प्रदेश के झांसी से दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां नदी में डूबने से पांच लोगों की मौत हो गई है। सभी मृतक एक ही परिवार के बताए जा रहे हैं।

जानकारी के मुताबिक, परिवार के सभी लोग झांसी जिले के रानीपुर क्षेत्र के देवी सिंह पुरा गांव में श्राद्ध कर्म के लिए सुखनई नदी गया था। इसी दौरान एक व्यक्ति का संतुलन बिगड़ गया और वह डूबने लगा। उसे बचाने की कोशिश में परिवार के अन्य सदस्य भी गहरे पानी में उतरते चले गए। देखते ही देखते सभी पानी में समा गए।

रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया

घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस और स्थानीय गोताखोर पहुंचे। इस दौरान रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया। गोताखोरों ने पांचों शवों को पानी से बाहर निकाला और तत्काल अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने पांचों को मृत घोषित कर दिया। मृतकों में पिता, पुत्र, भतीजा, भांजा और एक अन्य व्यक्ति शामिल हैं। 

गांव में पसरा मातम

एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत की दुखद खबर मिलते ही पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। इस दर्दनाक घटना के बाद से गांव में चारों तरफ मातम पसरा हुआ है और हर कोई स्तब्ध है।

Advertisement

पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए पांचों शव

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला। पुलिस ने सभी पांचों शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।

पीड़ित परिवार को मदद का आश्वासन

इस बीच, प्रशासन की ओर से पीड़ित परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की गई है। साथ ही दुखी परिवार को ढांढस बंधाते हुए हर संभव मदद का पूरा आश्वासन दिया गया है।

Advertisement

यह भी पढ़ें: तिलक नगर थप्पड़ कांड में नहीं थम रहा बवाल, प्रवेश वर्मा की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस मुख्यालय में AAP नेताओं का प्रदर्शन, हिरासत में कई कार्यकर्ता

 

Published By:
 Priyanka Yadav
पब्लिश्ड