अपडेटेड 24 March 2026 at 23:39 IST
Armaan Malik Baby: गुड न्यूज! पायल मलिक बनीं मां, चौथे बच्चे को दिया जन्म; खुशी से झूमे पिता अरमान मलिक
Armaan Malik and Payal: अरमान मलिक और पायल मलिक एक बार फिर पेरेंट्स बन गए हैं। कपल ने सोशल मीडिया के जरिये फैंस संग गुड न्यूज शेयर की है।
Armaan Malik and Payal: दो पत्नियों वाले यूट्यूबर अरमान मलिक के घर किलकारी गूंजी है। वो 5वें बच्चे के पिता बन गए हैं। उनकी पत्नी पायल मलिक ने चौथे बच्चे को जन्म दिया है। कपल ने सोशल मीडिया के जरिये फैंस संग गुड न्यूज शेयर की है।
अरमान मलिक ने पत्नी पायल मलिक और नन्हे मेहमान के साथ एक प्यारी सी तस्वीर पोस्ट की। अरमान ने अपने हाथ में बच्चे को थामा हुआ है, जबकि पायल उसे प्यार से निहार रही हैं। नन्हे मेहमान के आने से दोनों की ही खुशी का ठिकाना नहीं है। तस्वीर के साथ अरमान ने कैप्शन में लिखा, 'जच्चा-बच्चा सब ठीक है।' रिपोर्ट्स के मुताबिक, पायल ने बेटी को जन्म दिया है। हालांकि, अभी कपल की ओर से इसकी पुष्टि नहीं की गई है।
शॉपिंग से लौटते वक्त पेट में हुआ तेज दर्द
पायल मलिक का 9वां महीना 20 मार्च को शुरू हुआ था। वहीं डॉक्टर ने उन्हें 1-6 अप्रैल तक की डेट दी थी। अरमान ने 'मलिक किड्स' पर अपने व्लॉग में बताया कि वो अपनी पत्नी और बच्चे समेत कपड़े खरीदने गए थे। वहां से घर लौटते वक्त अचानक पायल के पेट में तेज दर्द हुआ। इसके बाद वो उन्हें आनन-फानन में अस्पताल लेकर पहुंचे।
डॉक्टर बोले- डिलीवरी करनी होगी
डॉक्टर ने चेकअप के बाद बताया कि डिलीवरी करनी होगी। इस तरह से नन्हे मेहमान ने तय समय से पहले ही कपल की जिंदगी में कदम रख लिया।
अरमान मलिक की दो पत्नियां और बच्चे
बता दें कि अरमान मलिक ने तीन शादियां कीं। पहली पत्नी से तलाक के बाद उन्होंने पायल मलिक का हाथ थामा और उनके साथ शादी के बंधन में बंधे। इसके बाद उन्हें पायल की दोस्त कृतिका से प्यार हुआ और फिर उन्होंने उनसे भी शादी कर ली।
कृतिका से शादी को लेकर काफी हंगामा हुआ। लेकिन बाद में मामला सुलझ गया और उनकी दोनों पत्नियां एक साथ मां बनीं। पायल ने पहले बेटे चिरायु मलिक (चीकू) को जन्म दिया था। इसके बाद उन्होंने जुड़वा बच्चे तूबा और अयान का स्वागत किया। अब उन्होंने फिर से एक नन्हे मेहमान का स्वागत किया है। वहीं कृतिका ने जैद को जन्म दिया। ऐसे में पायल के चार और कृतिका का एक बच्चा है।
Published By : Priyanka Yadav
पब्लिश्ड 24 March 2026 at 23:05 IST