Divyanka Tripathi Baby Shower

Divyanka Tripathi Baby Shower: दिव्यांका त्रिपाठी की हुई गोदभराई, फ्लॉन्ट किया बेबी बंप; प्रेग्नेंसी ग्लो ने खींचा ध्यान- PHOTOS VIRAL

Divyanka Tripathi: टीवी की ‘इशिता’ उर्फ दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया के घर जल्द किलकारी गूंजने वाली है। इस बीच, एक्ट्रेस की गोदभराई की तस्वीरें सामने आई है जिसने फैंस का दिल जीत लिया।

Follow : Google News Icon  
camera icon
1/9
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

‘ये हैं मोहब्बतें’ फेम एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी जल्द मां बनने वाली हैं। उन्होंने और उनके पति विवेक दहिया ने हाल ही में फैंस को खुशखबरी दी।

Image: Instagram
camera icon
2/9
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

अब हाल ही में दिव्यांका की गोदभराई रखी गई थी, जिसकी तस्वीरें वायरल हो रही हैं। दिव्यांका ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर गोदभराई की तस्वीरें-वीडियो शेयर किए हैं जिस पर फैंस भर-भरकर प्यार लुटा रहे हैं।
 

Image: Instagram
Advertisement
camera icon
3/9
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

तस्वीरों में दिव्यांका का प्रेग्नेंसी ग्लो देखते ही बन रहा है। गोदभराई के लिए उन्होंने रेड कलर का फ्रॉक सूट पहना। इसके साथ उन्होंने बालों में गजरा लगाया और मॉम टू बी का टैग भी पहना।
 

Image: Instagram
camera icon
4/9
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

इस दौरान वो साउथ इंडियन वाइब्स देती दिखाई दीं। इस मौके पर दिव्यांका के पति और टीवी एक्टर विवेक दहिया ब्लू कलर की शर्ट और लाइट कलर की जींस में दिखे। कपल की सादगी ने फैंस का दिल जीत लिया।
 

Image: Instagram
Advertisement
camera icon
5/9
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

बैकग्राउंड पर गौर फरमाया जाए तो, एक पोस्टर लगा है जिस पर लिखा है, 'वेलकम टू पेरेंटहुड दिव एंड विव... बेबी शॉवर।'
 

Image: Instagram
camera icon
6/9
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

दिव्यांका ने इन तस्वीरों को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, ‘हमें लगा था कि हम बस ऐसे ही जा रहे हैं, लेकिन हमारी हैरानी का ठिकाना नहीं रहा जब हम एक ऐसे कमरे में पहुंचे जो प्यार से भरा हुआ था…।’

Image: Instagram
camera icon
7/9
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

उन्होंने आगे लिखा, ‘जहां विवेक और मैं मिलकर जिस छोटी सी दुनिया को चुपके-चुपके संवार रहे थे, उसका जश्न मनाया जा रहा था। एक सरप्राइज़ गोद भराई...।’

Image: Instagram
camera icon
8/9
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

उन्होंने आगे लिखा, 'उन दोस्तों के साथ जो असल में हमारे परिवार जैसे हैं और ऐसे पल जिन्हें हम कभी नहीं भूलेंगे! शुक्रिया टीम।' उन्होंने बताया कि उनके दोस्तों ने सरप्राइज बेबी शॉवर दिया।

Image: Instagram
camera icon
9/9
|
Expand icon
|
share gallery
Description of the pic

बता दें कि दिव्यांका त्रिपाठी शादी के 10 साल बाद पहली बार मां बनने जा रही हैं। अपने पहले बच्चे का स्वागत करने के लिए मॉम टू बी की खुशी का ठिकाना नहीं हैं।  

Image: Instagram
Published By :
Priyanka Yadav

पब्लिश्ड